{"_id":"5f985b618ebc3ec5ef030f34","slug":"water-tax-mainpuri-news-agr465563780","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका ने गृहकर और जलकर के 15 लाख वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका ने गृहकर और जलकर के 15 लाख वसूले
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर पालिका परिषद ने 10 हजार घरों से पिछले एक महीने में 15 लाख रुपये की बकाया राशि वसूल की है। साथ ही 10 हजार लोगों को नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
नगर पालिका क्षेत्र में 20 हजार लोगों पर गृह कर और जलकर की 30 लाख रुपये की धनराशि बकाया है। पिछले एक महीने से धनराशि को जमा कराने के लिए नगर पालिका प्रयासरत है। नगर पालिका के प्रयासों से गृहकर के 3.02 लाख की नकद धनराशि और जलकर में 6.36 लाख की नकद धनराशि जमा कराई गई है। जबकि 5.62 धनराशि के चेक भी जमा कराए गए हैं। सात दिन के अंदर बकाया राशि जमा न करने वालों पर जुर्माना राशि भी वसूली जाएगी।
जलकर और गृहकर जमा कराए जाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 15 लाख की धनराशि जमा कराई गई है। शेष के लिए नोटिस जारी किया गया है। - सर्वेश कुमार चौधरी, प्रभारी ईओ नगर पालिका