{"_id":"6b052bdd8ffece6ffd0b3c07","slug":"water-tanker-kills-two-youth-and-woman-die-in-road-accident-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा हादसा: पानी के टैंकर ने पूर्व सैनिक और पत्नी को कुचला, दोनों की मौके पर मौत; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा हादसा: पानी के टैंकर ने पूर्व सैनिक और पत्नी को कुचला, दोनों की मौके पर मौत; परिवार में मचा कोहराम
Tue, 24 Nov 2026 11:47 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:47 AM IST
सार
आगरा के अर्जुन नगर में जावित्री देवी अस्पताल के सामने पानी के टैंकर ने बाइक सवार पूर्व सैनिक सुखविंदर सिंह और उनकी पत्नी रेखा कुमारी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दर्दनाक हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के सराय ख्वाजा चौकी अंतर्गत अर्जुन नगर में जावित्री देवी हॉस्पिटल के सामने एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक पानी के टैंकर ने यामाहा बाइक पर सवार एक पूर्व सैनिक और उनकी पत्नी को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा अर्जुन नगर में हुआ, जहां एक पानी के टैंकर ने बाइक सवार सुखविंदर सिंह (40) और उनकी पत्नी रेखा कुमारी (38) को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैंकर की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई। आशंका जताई जा रही है कि दंपति अपनी पत्नी को चिकित्सक के पास दिखाने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान सुखविंदर सिंह और रेखा कुमारी के रूप में हुई है। वे मूल रूप से भरतपुर, राजस्थान के इब्राहिमपुर गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में धनौली, मलपुरा में किराए के मकान में अपने बच्चों के साथ रह रहे थे। मृतक सुखविंदर सिंह एक पूर्व सैन्यकर्मी थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नगर निगम की चैटिंग मशीन वाले वाहन की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।