फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water Tank Collapsed In 20 Seconds By Jal Kal Department

आगरा: 20 सेकेंड में जमींदोज हुई 35 साल पुरानी पानी की टंकी, कभी भी हो सकता था बड़ा हादसा

Sat, 19 Jun 2021 12:25 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 19 Jun 2021 12:25 AM IST
सार

टंकी गिराए जाने का एक वीडियो सामने आया जो करीब 19 सेकेंड का है। इसे स्थानीय लोगों द्वारा बनाया गया बताया गया है।

विज्ञापन
Water Tank Collapsed In 20 Seconds By Jal Kal Department
आगरा: कमला नगर की पानी की टंकी जिसे ढहाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कमला नगर के नटराजपुरम में महज 20 सेकंड में 35 साल पहले बनी पानी की टंकी ढह गई। 5 साल से यह टंकी जर्जर थी और इस्तेमाल में नहीं आ रही थी। क्षेत्रीय लोग दो साल से टंकी को गिराने और इसकी जगह नई टंकी के निर्माण की मांग कर रहे थे, जिसके लिए वह विधायक, सांसद और मेयर के पास कई बार गुहार लगा चुके थे। दो साल की मशक्कत के बाद जलकल विभाग ने शुक्रवार को नटराजपुरम पानी की टंकी को ढहा दिया। बिना किसी नुकसान के आसानी से जर्जर टंकी को जमींदोज कर दिया गया। क्षेत्रीय लोगों ने इसकी जगह वैकल्पिक इंतजाम करने और नई टंकी के निर्माण की मांग की है। 

विज्ञापन


अमृत योजना में किए थे कनेक्शन
अमृत योजना के तहत घरों में गंगाजल का कनेक्शन किया गया था, लेकिन तीन साल से पानी नहीं आया। जलनिगम ने यह बड़ा घोटाला किया है, इसकी जांच होनी चाहिए। - धर्मवीर चौधरी, नगला हवेली
विज्ञापन


हजारों लोग परेशान
तीन साल पहले जब घर घर कनेक्शन किए तो पानी कहां से आएगा, इसके लिए पाइपलाइन क्यों नहीं डाली गई। हजारों लोग तीन साल से परेशान हैं। - एसपी चौहान, दयालबाग

सबमर्सिबल का पानी खारा
सबमर्सिबल पंप का पानी खारा और फ्लोराइड का है। दो साल पहले गंगाजल आ गया तो हमें क्यों नहीं उपलब्ध कराया गया। - अविनाश चौधरी, दयालबाग

अफसरों पर कार्रवाई हो
34 कॉलोनियों में पानी की लाइन बिछी और सबके सब प्यासे। यह अंधेरगर्दी है, जो अधिकारी इसमें लिप्त हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। - शांति श्रीवास्तव, कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद भी समाधान नहीं
हम लोग पिछले साल सितंबर से अधिकारियों से पानी की मांग के लिए बार-बार जा रहे हैं, प्रदर्शन कर रहे हैं, पर अब तक गंगाजल उपलब्ध नहीं हो पाया। - रिचा सक्सेना, टैगोर नगर


पानी नहीं बिल आ रहा
सबमर्सिबल पंप के पानी का उपयोग केवल नहाने में कर सकते हैं। पीने योग्य ये नहीं है। गंगाजल मिल नहीं रहा, पर उसका बिल जरूर आ रहा है। - प्रीति शर्मा, वीर नगर
 

ये भी पढ़ें: ताजहमल: सुरक्षा के लिए तैयार होंगे कमांडो, पुलिसकर्मियों को मिलेगी ट्रेनिंग, एडीजी सुरक्षा ने देखी व्यवस्थाएं

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed