फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water Supply Stopped for two days in agra

जल सकंट: आगरा में आज और कल पांच लाख लोगों को नहीं मिलेगा पानी

Tue, 20 Oct 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Water Supply Stopped for two days in agra
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आगरा के लगभग पांच लाख लोगों को मंगलवार और बुधवार को पानी नहीं मिलेगा। पालड़ा फाल से गंगाजल कम मिलने के कारण यह परेशानी सोमवार को भी रही, सिकंदरा और जीवनी मंडी में लोग बाल्टी लेकर पानी के लिए भटकते रहे लेकिन अगले दिन और बढ़ेगी। पालड़ा से गंगाजल की आपूर्ति और घट जाएगी। अपर गंगा कैनाल की सफाई के कारण पालड़ा में गंगाजल नहीं था। हालांकि यह सोमवार को वहां पहुंच गया लेकिन आगरा आने में 36 घंटे लगेंगे।

विज्ञापन


सोमवार को सिकंदरा वाटरवर्क्स पर गंगाजल ना मिलने के कारण यमुना जल का शोधन कर आपूर्ति की गई लेकिन यह सामान्य से कम रही। 216 एमएलडी क्षमता वाले प्लांट से केवल 110 एमएलडी पानी दिया गया। जीवनी मंडी वाटरवर्क्स पर केवल 35 एमएलडी पानी शाम को आपूर्ति हो सका जबकि सुबह 60 एमएलडी पानी सप्लाई किया गया था। इसकी क्षमता 135 है।
विज्ञापन



36 घंटे लगेंगे हालात सुधरने में

जल निगम गंगाजल इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके गुप्ता ने कहा कि मध्य गंगा कैनाल से बुलंदशहर के पालड़ा फॉल को शाम को गंगाजल मिलना शुरू हो गया है। इसे आगरा तक आने में कम से कम 36 घंटे का समय लग जाएगा। उसके बाद ही पेयजल के हालात सुधरेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदरा से यमुना जल सप्लाई

जलकल विभाग के महाप्रबंधक आरएस यादव ने कहा कि पालड़ा फॉल से गंगाजल काफी कम मिला है जिस वजह से सिकंदरा को पूरी तरह से यमुना जल पर चला रहे हैं जबकि बुलंदशहर से मिल रहा गंगाजल सीधे जीवनी मंडी पर शोधित कर रहे हैं। बुधवार से स्थिति सुधर जाएगी।

ताजगंज, नोलक्खा, छावनी में नहीं मिला पानी 

ताजगंज, नौलक्खा, रकाबगंज, एमईएस, छावनी, बुंदू कटरा, मधु नगर, नामनेर, ईदगाह और प्रतापपुरा क्षेत्र के लोगों को सोमवार की शाम को पानी नहीं मिल पाया। सुबह 10 बजे तक बहुत कम मात्रा में पानी की सप्लाई हुई जिससे लोग स्टोर ही नहीं कर पाए। जल निगम की गंगाजल इकाई ने सुबह 10 बजे से 20 घंटे का शटडाउन लिया, जिससे सोमवार की शाम को तो पानी मिला नही और मंगलवार सुबह भी नहीं मिल पाएगा। 

नौलक्खा पंपिंग स्टेशन के भूमिगत जलाशय में एमईएस फीडर, मेन लाइन पर आउटलेट पाइप के कनेक्शन के लिए काम चल रहा है। जलनिगम की गंगाजल इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके गुप्ता ने बताया कि नौलक्खा में जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से आ रही मेन राइजिंग लाइन का आउटलेट पाइप कनेक्शन जलाशय के साथ किया गया है।

प्रेम नगर और आवास विकास में सड़कों का बहा पानी 

सिकंदरा वाटर वर्क्स से 100 एमएलडी पानी की कमी तो चल ही रही थी, लोगों की दिक्कतें लीकेज पाइपलाइन ने और बढ़ा दी। प्रेम नगर और आवास विकास कॉलोनी में पानी की पाइप लाइन लीक हो जाने के कारण प्रेशर और कम हो गया। 

सिकंदरा से केवल 110 एमएलडी पानी ही लोगों को मिल रहा है जबकि 3 दिन पहले तक 216 एमएलडी की सप्लाई सिकंदरा से हो रही थी। प्रेशर कम होने के साथ ही प्रेम नगर में पाइप लाइन लीक हो गई। वहीं, आवास विकास कॉलोनी में 33 केवी बिजली घर के पास लीक लाइन से पानी बर्बाद होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed