{"_id":"5fb7653b70484332fb01aa08","slug":"water-supply-stoped-in-awas-vikas-agra-after-damage-pipe-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: जल निगम ने तोड़ी पाइप लाइन, आवास विकास की जलापूर्ति ठप, एक लाख लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: जल निगम ने तोड़ी पाइप लाइन, आवास विकास की जलापूर्ति ठप, एक लाख लोग हुए परेशान
Fri, 20 Nov 2020 12:13 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवर लाइन बिछाने के लिए सेक्टर-1 में की जा रही खोदाई में जल निगम ने पानी की 8 इंच की पाइप लाइन तोड़ दी। पाइप लाइन टूटने के कारण जलापूर्ति ठप हो गई। गुरुवार शाम सात बजे पानी की पाइप लाइन टूट जाने के कारण आवास विकास क्षेत्र के एक लाख से ज्यादा लोगों को शाम को आधा पानी मिल पाया, वहीं शुक्रवार सुबह भी यहां जलापूर्ति नहीं हो सकी।
आवास विकास कॉलोनी में 20 दिन के अंदर फिर से पेयजल संकट गहरा गया। सिकंदरा वाटरवर्क्स से आवास विकास कॉलोनी के भूमिगत जलाशय भरने के लिए आठ इंच की लाइन आई है। गुरुवार शाम सात बजे जल निगम द्वारा सेक्टर-1 में सीवर लाइन की खोदाई में लापरवाही बरती गई, जिससे यह पाइप लाइन फट गई। इससे सड़क पर पानी फैलने लगा। शिकायत पर सप्लाई बंद कराई गई, लेकिन तब तक हजारों लीटर गंगाजल सड़क पर बर्बाद हो चुका था।
आवास विकास कॉलोनी में शाम 5:30 बजे से पानी की आपूर्ति होती है। आपूर्ति के बीच में ही रुकने से लोगों को आधा ही पानी मिल पाया। लोगों को शुक्रवार सुबह भी पानी नहीं मिला।
विज्ञापन
आवास विकास में चौथा मामला
जल निगम खोदाई में लगातार लापरवाही बरत रहा है। आवास विकास में यह चौथा मामला है, जब लापरवाही से खोदाई में पानी की लाइन फटी है। इस समय पानी की जरूरत है, लेकिन लापरवाह ठेकेदार परेशानी खड़ी कर रहे हैं। - सुषमा जैन, पार्षद, आवास विकास कॉलोनी