फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water released into Yamuna before Donald Trump tour to india

यमुना सूखी नजर ना आए इसलिए ट्रंप के दौरे से पहले छोड़ा गया 950 क्यूसेक पानी

Thu, 20 Feb 2020 09:31 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 20 Feb 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
water released into Yamuna before Donald Trump tour to india
यमुना नदी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

ताजमहल का दीदार करने आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति यमुना किनारे की ओर पहुंचे तो यमुना सूखी नजर न आए, इसलिए सिंचाई विभाग ने यमुना नदी में 950 क्यूसेक पानी छोड़ा है। हिंडन बैराज, हरनॉल एस्केप और कोटा स्केप से अलग-अलग पानी छोड़ा जाएगा, जो 23-24 फरवरी तक आगरा पहुंच जाएगा। इस पानी के साथ 450 क्यूसेक पानी और छोड़ने का भी प्रस्ताव भेजा गया है।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 24 फरवरी को ताजमहल देखने का कार्यक्रम है। मंगलवार को आगरा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मेयर नवीन जैन ने यमुना नदी में अतिरिक्त पानी छोड़ने की मांग की थी, जिस पर सिंचाई विभाग ने तीन अलग-अलग जगहों से यमुना में 950 क्यूसेक पानी छोड़ दिया। बुधवार को सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता ने मेयर नवीन जैन को बताया कि गंगा कैनाल और यमुना पर बने बैराजों से पानी छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


यहां से छोड़ा गया ताज के लिए पानी
हिंडन बैराज से 500 क्यूसेक, कोटा एस्केप से 300 क्यूसेक, हरनोल एस्केप से 150 क्यूसेक

पानी रोकने को बैराज चाहिए
मेयर नवीन जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री से यमुना नदी में पानी छोड़ने के लिए मांग की थी, यह पानी रुके, इसलिए ताज के आगे बैराज होना चाहिए। रबर चेकडैम के लिए बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उम्मीद है कि चेेकडैम का काम शुरू होगा ताकि यमुना में पानी हमेशा बना रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि  24 फरवरी को आगरा आ रहे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में किसी तरह की चूक हुई तो अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कमिश्नर और डीएम से कहा कि खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक कहीं भी गंदगी, धूल और बदबू नहीं होनी चाहिए। ट्रंप का स्वागत उत्सव की तरह किया जाए। 

सर्किट हाउस सभागार में मंगलवार शाम साढ़े छह से साढ़े सात बजे तक सीएम ने ट्रंप के दौरे की तैयारियों की समीक्षा मीटिंग की। कमिश्नर अनिल कुमार और डीएम प्रभु एन सिंह ने प्रशासन की तैयारियों का ब्लू प्रिंट सीएम के सामने रखा।

उन्होंने बताया कि  अमेरिकी राष्ट्रपति का काफिला 12 मिनट में 15 किमी रास्ता तय कर खेरिया से ताज पहुंच जाएगा। इस बीच में 26 हजार स्कूली बच्चे हाथों में भारत और अमेरिका के झंडे लेकर स्वागत करेंगे। चौराहों पर 3000 कलाकार नृत्य के माध्यम से ट्रंप को ब्रज और देश की संस्कृति से रूबरू कराएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed