फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water problem, sufferinf 6000 peoples

मुख्य पेयजल लाइन में जोड़ दिए घरों के पाइप

Thu, 06 Feb 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
water problem, sufferinf 6000 peoples
06एमएनपी-07-शहर के छपट्टी स्थित ट्यूबवैल की मैन लाइन में जोड़े गए पाइप - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कुछ लोग नगर पालिका से सप्लाई हो रहे पेयजल पर डाका डाल रहे हैं। मनमाने ढंग से मुख्य पेयजल लाइन में अपने घरों के पाइप जोड़ लिए हैं। इससे प्रेशर कमजोर होने के कारण ऊंचाई पर बसे घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इस कारण शहर के करीब छह हजार परिवार हर रोज पेयजल के लिए परेशान हो रहे हैं। शिकायतें मिलने के बाद पालिका ने अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शहर में करीब 25 हजार लोगों ने नगर पालिका से पेयजल कनेक्शन लिया है। इसके अलावा दस हजार लोग अवैध रूप से अपने घर का पाइप नगर पालिका की सप्लाई लाइन में जोड़कर पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन्हीं दस हजार लोगों में बड़ी संख्या में ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने मुख्य सप्लाई लाइन में मनमाने तरीके से अपने घरों के पाइप जोड़ लिए हैं। इससे कई जगह पाइप लाइन लीकेज हो गई है। इस कारण सप्लाई लाइन के अंतिम हिस्से और ऊंचाई पर बसे करीब छह हजार कनेक्शनधारक परिवारों को पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

शिकायतें मिलने पर नगर पालिका ने अवैध रूप से राइजिंग लाइन से कनेक्शन हटाने का निर्णय लिया है। नगर पालिका प्रशासन ने इसके लिए टीम गठित कर कार्रवाई भी शुरू कर दी है। पालिका प्रशासन ने शहर के मोहल्ला कांशीराम नगर में जांच की तो पता चला कि बड़ी संख्या में लोगों ने राइजिंग लाइन से अवैध रूप से पानी का कनेक्शन ले लिया है। इसके चलते यहां भी दूसरी और तीसरी मंजिल पर पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला दक्षिणी छपट्टी, उत्तरी छपट्टी, वंशीगोहरा, हिंदपुर, कांशीराम आवास, पुरानी मैनपुरी के लोग बाधित पेयजल सप्लाई से परेशान हैं।
शहर में नगर पालिका द्वारा घरों तक पानी सप्लाई के लिए डाली गई मुख्यलाइन में दबंगों द्वारा सीधे छेद करके पाइप जोड़ा लिए हैं। इसमें पानी सप्लाई के लिए किसी प्रकार का कंट्रोलर नहीं लगाया गया है। इससे अवैध रूप से लिए गए कनेक्शन वाले घरों में तेजी से पानी पहुंचता है, आगे प्रेशर कम हो जाता है और अधिक दूरी तथा ऊंचाई तक पानी नहीं पहुंच पाता है।
नगर के मोहल्ला कांशीराम आवास में बृहस्पतिवार को पानी की चोरी रोकने के लिए पहुंची टीम ने जब अवैध कनेक्शन हटाए तो यहां के लोग विरोध पर उतर आए। नगर पालिका के कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। इस दौरान जेई पूरन सिंह, जलकल लिपिक वरुण मिश्रा, मलकेश कुमार मौजूद रहे।

नगर पालिका क्षेत्र में जो लोग पानी की चोरी कर रहे हैं वे स्वत: ही कनेक्शन हटा लें, अन्यथा की स्थिति में विभागीय टीम उनका कनेक्शन हटाएगी। इसके लिए उन्हें जुर्माना भी देना होगा।
लालचंद भारती, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed