फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water problem in biggest municipality Fatehpur Sikri of Agra

निकाय चुनाव: बुलंद दरवाजा है जिसकी पहचान, जानें उस नगर पालिका का हाल, पानी के लिए लोग परेशान

Wed, 07 Dec 2022 02:05 PM IST
मुकेश कुमार प्रमोद सिंघल, फतेहपुर सीकरी (आगरा)
प्रमोद सिंघल, फतेहपुर सीकरी (आगरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Dec 2022 02:05 PM IST
सार

फतेहपुर सीकरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्षों का दावा है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में विकास की गंगा बहाई, लेकिन लोगों का कहना है कि अब तक समस्याएं हल नहीं हो पाईं। सबसे बड़ी समस्या पानी की है। 

विज्ञापन
water problem in biggest municipality Fatehpur Sikri of Agra
फतेहपुर सीकरी स्मारक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंद दरवाजे के लिए मशहूर आगरा जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका फतेहपुर सीकरी में पानी की समस्या से लोग परेशान हैं। पूर्व अध्यक्षों का दावा है कि उन्होंने विकास की गंगा बहाई। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि समस्याएं आज तक हल नहीं हो पाई। स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। पेयजल संकट है। उद्योग धंधे नहीं चल रहे। कस्बे से लेकर ग्रामीण मार्ग भी जर्जर पड़े हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका में करीब 45 हजार आबादी हैं। निकाय चुनाव अगले माह प्रस्तावित हैं। वार्डों और अध्यक्षों का आरक्षण घोषित हो चुका हैं। वर्तमान में सामान्य सीट से अब अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है। ऐसे में एक तरफ सामान्य वर्ग में मायूसी है तो पिछड़ा वर्ग में खुशी की लहर है।  
विज्ञापन

विकास ही रहेगा सबसे बड़ा मुद्दा

फतेहपुर सीकरी नगर पालिका में विकास ही चुनावी मुद्दा रहेगा। क्षेत्रीय लोगों का कहना है पानी की किल्लत, जर्जर रास्ते, गंदगी के साथ चौखंडी क्षेत्र में जलभराव की समस्या है। जिससे पांच हजार लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोट का गणित

कुल वोटर: 29081, महिला: 13521, पुरुष: 15560
समीकरण: 13 प्रतिशत एससी वर्ग, 55% ओबीसी वर्ग

यह रहे पूर्व अध्यक्ष

- 1980 में राम कुमार गोयल
- 1995 में बदरूददीन कुरैशी
- 2000 में ओमवती बघेल (भाजपा)
- 2006 सोनपाल कुशवाह (भाजपा)
- 2012 में मोहम्मद इस्लाम (निर्दलीय)
- 2017 में त्रिलोक चंद मित्तल (भाजपा)

समस्याएं सुनने वाला हो अध्यक्ष

सराफा व्यवसायी राम गोपाल ने बताया कि नया चेयरमैन ऐसा होना चाहिए जो पालिका की समस्याओं को अफसरों के सामने रख सके। लोगों की समस्याएं सुने। उनके लिए उपलब्ध रहे। खिड़की आगा निवासी महाराज सिंह ने कहा कि नया चेयरमैन जाति, धर्म, वर्ग भेद में न पड़े। वह सभी लोगों के लिए समान रूप से काम करे। क्षेत्र में विकास कार्यों की बहुत जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed