फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water ploblem will be solved

नीर के लिए नहीं सहनी होगी पीर

Mon, 20 Jan 2020 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
water ploblem will be solved
कोसीकलां। आने वाले समय में नगरवासियों को नीर के लिए पीर नहीं सहनी होगी। पेयजल किल्लत दूर करने के लिए पालिका नवविकसित कॉलोनियों में करीब साढ़े 12 लाख रुपये की लागत से पालिका परिषद पाइप लाइन बिछवा रही है। दो माह में काम भी पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

पाइप लाइन कार्य का शुभारंभ करते हुए चेयरमैन नरेन्द्र गुर्जर ने बताया कि वार्ड पांच कमला नगर में दुर्गा मंदिर के समीप कॉलोनी के विकसित होने के साथ ही पेयजल संकट बना हुआ था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दुर्गा मंदिर तक विभिन्न गलियों में पानी की पाइप लाइन डालने का कार्य 9 लाख 76 हजार रुपये, तीस फूटा रोड पर विभिन्न गलियों में पानी की पाइप लाइन का डालने का कार्य दो लाख 83 हजार रुपये आएगी। इसके बाद कहीं भी पानी की किल्लत नहीं होगी। शेष कॉलोनियों में पाइप लाइन जल्द बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा। इस मौके पर सुशीला कुमारी, महेंद्र फौजी, हरि पुजारी, चतर, चौखे लाल बघेल, महेंद्र बघेल, बादाम चौधरी, हरवान पटेल, लक्खो पटेल, विष्णु, महेंद्र तेवतिया, खेमचंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed