फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water Logging In Agra Roads Should Mayor Take Action

आगरा: सावन की पहली झड़ी ने खड़ा किया सवाल, मेयर साहब, अब किस पर करेंगे कार्रवाई

Thu, 29 Jul 2021 12:20 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 29 Jul 2021 12:20 PM IST
सार

शहर के मेयर नवीन जैन ने 48 दिन पहले 10 जून को नगर निगम में हुई बैठक में जलभराव होने पर कार्रवाई करने का एलान किया था। बुधवार को एक दो नहीं, बल्कि शहर की हर गली, सड़क के लोग जलभराव से परेशान रहे। सभी का एक ही सवाल है कि मेयर साहब, शहर में हर जगह जलभराव है, अब किस पर करेंगे कार्रवाई। 

विज्ञापन
Water Logging In Agra Roads Should Mayor Take Action
शहर की जलमग्न सड़कें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सावन की पहली झड़ी में शहर की गलियां, सड़कें नहरों में बदल गईं। देर रात तक शहर के प्रमुख मार्गों, गलियों में पानी भरा रहा, जिससे हजारों लोगों के वाहन पानी भरने से बंद हो गए। घरों, दुकानों में पानी भरा तो वेस्टर्न जोन में खोदाई वाली जगहों पर दो से पांच फुट गहरे गड्ढे हो गए। 

विज्ञापन

शहर के मेयर नवीन जैन ने 48 दिन पहले 10 जून को नगर निगम में हुई बैठक में जलभराव होने पर कार्रवाई करने का एलान किया था। बुधवार को एक दो नहीं, बल्कि शहर की हर गली, सड़क के लोग जलभराव से परेशान रहे। सभी का एक ही सवाल है कि मेयर साहब, शहर में हर जगह जलभराव है, अब किस पर करेंगे कार्रवाई। 
विज्ञापन


जहां नगर आयुक्त ने कराई सफाई, वहां भी भरा पानी
जून में नाला सफाई अभियान में जिन जगहों पर नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे पहुंचे, उन जगहों पर भी जलभराव से लोगों को निजात नहीं मिल पाई। कागजी सफाई में आगे नगर निगम के अधिकारियों ने नालों की सफाई तलीझाड़ कराई ही नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Water Logging In Agra Roads Should Mayor Take Action
बारिश के बाद आगरा की सड़कों की हालत - फोटो : अमर उजाला
नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने हरीपर्वत चौराहे पर सोलिटेयर होटल पर नाला सफाई कराई, लेकिन दिल्ली गेट से सोलिटेयर होटल तक नाले पर अवैध निर्माण नहीं हटवा सके। इससे इस एक किमी दूरी का नाला साफ ही नहीं हुआ और इस वजह से मदिया कटरा रोड पर जबरदस्त जलभराव हुआ। मदिया कटरा से कैलाशपुरी मोड़ तक सड़क के दोनों ओर एक से दो फुट तक पानी भरा रहा। 
इसी रोड पर कई जगह डिवाइडर के ऊपर से पानी बहता हुआ चला। नगर आयुक्त ने राजामंडी बाजार में नई नालियां बनवाई, सीवर साफ कराया, लेकिन नूरी दरवाजे नाला चोक रहा, जिससे राजामंडी बाजार में पानी भरा रहा। नूरी दरवाजा और राजामंडी का एक लेवल है। अर्जुन नगर और अजीत नगर गेट पर भी पानी भरा रहा। यहां नगर आयुक्त बुधवार को भी निरीक्षण के लिए पहुंचे, जहां 6 घंटे तक जलभराव बना रहा।

मेयर के बदले बोल
10 जून : ‘जवाबदेह होंगे सेनेटरी इंस्पेक्टर’

मेयर नवीन जैन ने 10 जून को नाला सफाई की बैठक में सेनेटरी इंस्पेक्टरों से कहा था कि नाला सफाई ढंग से करें। अगर कहीं जलभराव हुआ तो कार्रवाई होगी। क्षेत्र के सेनेटरी इंस्पेक्टर इसके लिए जवाबदेह होंगे। उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। अगर उनके क्षेत्र में जलभराव न हुआ तो 15 अगस्त को सम्मान भी करेंगे। शहर में कोई सड़क, कोई गली ऐसी नहीं रही जहां जलभराव नहीं हुआ। 
28 जुलाई : ‘बारिश होगी तो पानी भरेगा ही’
अब बारिश होगी तो पानी भरेगा ही, पर जल्द ही निकल भी गया। जिन जगहों पर ज्यादा देर पानी भरा, वहां यह देखना होगा कि क्या कारण रहे। नाला सफाई के बाद भी क्या कारण थे कि घंटों पानी भरा रहा। मेरे पास तो जलभराव की कोई शिकायत नहीं आई। मैं कई जगह निकला, लेकिन पानी जितनी तेजी से भरा था, उतनी तेजी से निकल भी गया। - नवीन जैन, मेयर
25 जगह लगाए पंप
पानी निकालने के लिए 25 जगह पंप लगाए हैं। इनमें से कुछ जगह पंप की क्षमता भी बढ़ाई है, ताकि तेजी से पानी निकले। नगर निगम गेट पर जाली में कचरा फंसा था, जो साफ कराने पर थोड़ी देर में पानी निकल गया। बीते साल भी मैं शहर में था, पर इस साल जलभराव कम हुआ है। नाला सफाई नहीं, बल्कि अन्य कारणों से भी पानी भरा है। कुछ जगहें कटोरीनुमा हैं, जिस वजह से पानी घंटों तक भरा रहा। - निखिल टी फुंडे, नगर आयुक्त
जलसंकट: पानी के बीच 'पानी' के लिए तरसे शहर के लोग, आज शाम से आगरा में जलापूर्ति का दावा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed