फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water line below, houses above now an 80-meter section of the pipe will be shifted.

Agra News: नीचे पानी की लाइन, ऊपर मकान, अब शिफ्ट होगा 80 मीटर पाइप

Sun, 11 Oct 2026 03:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Water line below, houses above now an 80-meter section of the pipe will be shifted.
गोबरचौकी मे इन मकानों के नीचे से पानी की पाइपलाइन निकल रही है।
आगरा। ताजगंज जोन के गोबर चौकी क्षेत्र में पानी की 12 इंच व्यास की पाइपलाइन के ऊपर मकान बना लिए गए। यह लाइन लीक हुई तो मरम्मत के दौरान सर्वे में इसका पता चला। अब पाइपलाइन की मरम्मत के बाद जलापूर्ति शुरू करा दी गई, लेकिन जलकल विभाग इन मकानों को बाईपास करते हुए 80 मीटर नई लाइन बिछाएगा, जिससे भविष्य में लाइन लीकेज होने पर घरों के नीचे जमीन धंसने या गिरने का खतरा नहीं रहेगा।
विज्ञापन

जलकल महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि लाइन लीकेज के बाद किए गए निरीक्षण में विभागीय टीम ने पाया कि लगभग 70 से 80 मीटर लंबी पेयजल पाइपलाइन के ठीक ऊपर स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने पक्के मकान और दुकानें बना ली हैं। पाइपलाइन के भवनों एवं दुकानों के नीचे दबे होने के कारण उसमें किसी भी प्रकार की लीकेज की जांच या सामान्य मरम्मत करना व्यावहारिक रूप से असंभव है। भविष्य में लीकेज के कारण पानी भरने, कटान से मकानों के गिरने, ढहने का खतरा है। दो जगह लीकेज की मरम्मत करा दी गई है।
विज्ञापन


नई पाइपलाइन बिछाने के आदेश
क्षेत्रीय जनता की समस्या की गंभीरता और पेयजल संकट को देखते हुए महाप्रबंधक ने बताया कि मकानों और दुकानों के नीचे दबी 80 मीटर लंबी पुरानी लाइन को बदलकर उसके स्थान पर नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। जब तक नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा नहीं हो जाता तब तक क्षेत्रवासियों को राहत पहुंचाने के लिए टैंकरों से पानी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाहर नगर में घरों में पहुंचा गंदा पानी
आगरा। जवाहर नगर में सप्ताह भर से घरों में गंदा पानी पहुंचने की शिकायत है। क्षेत्रीय निवासी निखिल गुप्ता और शरद माहेश्वरी ने बताया कि जलापूर्ति शुरू होते ही काला, बदबूदार पानी पहुंचता है। चौराहे पर सप्ताह भर पहले सीवर लाइन की मरम्मत का काम शुरू किया गया था। तब से यह समस्या आ रही है। जलकल विभाग से शिकायत की गई है लेकिन अभी तक कोई निदान नहीं निकल पाया। महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed