फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water filled the fields due to rain

झमाझम बारिश से खेतों में भरा पानी, दिनभर होती रही रिमझिम बारिश

Tue, 20 Jul 2021 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Water filled the fields due to rain
कासगंज। कासगंज सहित सोरों, सिढ़पुरा, पटियाली, अमांपुर, गंजडुंडवारा और सहावर में बीते तीन दिन से पड़ रही बारिश जहां खेती के लिए लाभकारी है वहीं वन महोत्सव में रोपित किए गए पौधों को भी संजीवनी मिल गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छा गए, दोपहर तक रिमझिम बारिश हुई। दोपहर कुछ देर के लिए धूप निकली, शाम को फिर से बादल छा गए। दिनभर मौसम सुहाना रहा। शहर मुख्यालय के अलावा सोरों, सहावर, पटियाली, सिढ़पुरा, अमांपुर, गंजडुंडवारा में भी बारिश होती रही। बारिश से जहां धान की रोपाई का काम बढ़ा है तो वहीं मक्का, बाजरा और ज्वार की फसल की सिंचाई के बाद किसान इन में यूरिया, उर्वरक की टॉप ड्रेसिंग में लग गए हैं।
विज्ञापन

किसान उर्वरक के साथ संतुलित मात्रा में करें कीटनाशक का प्रयोग: जिला कृषि अधिकारी सुमित चौहान ने बताया कि बारिश के बाद फसलों के साथ घास भी बढ़ने लगती है। फसलों में कीट भी लग जाते हैं। ऐसे में कृषि विशेषज्ञों से सलाह लेकर कीटनाशक और उर्वरक का प्रयोग करें। दोनों का प्रयोग संतुलित मात्रा में करें जिससे फसल प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
- बारिश से फसलों की सिंचाई हो गई है। अब जरूरत के अनुसार फसलों में खाद का प्रयोग कर रहे हैं। जिससे कि फसलों की बढ़वार तेज हो- संतोष कुमार।
-----
- बारिश से धान की रोपाई आसान हो गई है। इससे किसानों की समस्या का समाधान हो गया। अन्यथा निजी संसाधन का उपयोग करना पड़ता।- विनोद कुमार।
------
- बारिश से पौधों को पर्याप्त पानी मिल रहा है। वन विभाग के अलावा अन्य विभागों द्वारा रोपे गए पौधे अब बारिश के पानी से ग्रोथ करने लगेंगे। हरियाली संरक्षण के लिए बारिश बेहद उपयोगी है।- हरि शुक्ला, डीएफओ।
-------
नगर और कस्बों में जलभराव
कासगंज। जिलेभर में पिछले दो दिन से हो रही बारिश से नगर और कस्बाई इलाकों में जलभराव के हालात पैदा हो गए। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। निचले इलाके में घरों में पानी घुस गया। मानसून की पहली बारिश में नगरपालिका और पंचायतों के नाला सफाई अभियान की पोल खुल गई।
जिला मुख्यालय स्थित शहर के बाजारों में जलभराव के हालात पैदा हुए। सोरों गेट तिराहा, खेरिया मोहल्ला, लवकुश नगर, गांधी मूर्ति,गंगेश्वर कॉलोनी, गली जाटवान, अशोकनगर सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। गंजडुंडवारा में कोतवाली रोड, मोहल्ला मूलचंद सहित अन्य इलाकों में पानी भर गया। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सिढ़पुरा कस्बे में लोगों के घरों में पानी भर गया। मोहल्ला सुभाषनगर की गली नंबर 5, नकासा वाली गली में घरों में पानी घुस गया। इस्लामनगर सहित अन्य इलाकों में पानी भर गया। यह पानी बारिश बंद होने के ढाई-तीन घंटे बाद ही निकल पाया। अमांपुर में भी निचली इलाकों में जलभराव हो गया। सहावर, पटियाली इलाके की निचली बस्तियों में पानी का जमाव देखा गया।
------
निकाय के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने नगर व कस्बों में बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था बनाएं। जिससे जलभराव की स्थिति पैदा न हो। लगातार बारिश के कारण जलभराव हुआ है, लेकिन कुछ देर बाद पानी की निकासी हो गई।- अजय श्रीवास्तव, एडीएम एवं निकाय प्रभारी।
फोटो 26 ।
भर भराकर गिरा मकान का बरामदा
पटियाली। दो दिन से हो रही बारिश के चलते ग्राम समसपुर में एक जर्जर भवन के बरामदा का लिंटर भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान वहां कोई नहीं था। जिससे बड़ा हादसा बच गया।

मंगलवार की सुबह तहसील के ग्राम समसपुर में तेज बारिश के कारण शरबती पत्नी गुलचरन के घर का बरामदा अचानक भर भराकर गिर गया। जैसे लोगों ने तेज आवाज सुनी तो आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्हें लगा कि कोई मलबे में दबा न हों। इसी के चलते लोगों ने आनन-फानन में मलबे को हटाया। जब मलबे में कोई नहीं मिला तो लोगों ने राहत की सांस ली। शरबती ने बताया कि घटना के समय कोई भी घर पर नहीं था। सूचना तहसीलदार राजीव निगम को दी गई। उन्होंने राजस्व टीम को भेजकर घटना का निरीक्षण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed