{"_id":"65ff1b7529014755ca0f65a5","slug":"water-did-not-reach-100-houses-due-to-line-break-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-114896-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: लाइन टूटने से 100 घरों को नहीं पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: लाइन टूटने से 100 घरों को नहीं पहुंचा पानी
Sat, 23 Mar 2024 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 23 Mar 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
लाइन टूटने से 100 घरों को नहीं पहुंचा पानी
- टैंकर भेजकर दी गई सप्लाई, दोपहर बाद लाइन कराई ठीक
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर में बिछाई जा रही बिजली की अंडर लाइन केबल नगर पालिका को लगातार परेशानी दे रही है। शनिवार की सुबह शहर के मोहल्ला छपट्टी में बिजली की लाइन के चलते पानी की लाइन टूट गई। इसके चलते शनिवार की सुबह मोहल्ले के 100 घरों में पानी की सप्लाई नहीं पहुंच सकी। नगर पालिका प्रशासन ने टैंकर भेजकर पानी की सप्लाई दी।
पिछले कुछ दिनों से बिजली की लाइन बिछाने के दौरान लगातार पानी की लाइन टूट रही है। दो दिन पहले करहल चौराहे के पास टूटी लाइन को शुक्रवार की रात ठीक कराया गया था कि शनिवार की सुबह मोहल्ला छपट्टी में पानी की लाइन टूट गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 100 घरों में पानी की सप्लाई बाधित हो गई। जानकारी मिलते ही कार्यालय प्रभारी नगर पालिका ने मोहल्ले में टैंकर भेजकर पानी की सप्लाई दी। वहीं दोपहर बाद लाइन को ठीक करा दिया गया। इससे शाम की सप्लाई घरों में पहुंच सकी।