फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water crisis will remain in Agra for next two days

गंगाजल की आपूर्ति में फिर कमी: आगरा में दो दिन रहेगा पानी का संकट, जब भी आए भरकर रख लें

Sun, 21 Nov 2021 10:36 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Nov 2021 10:36 AM IST
सार

अपर गंगा कैनाल के जरिए बुलंदशहर के पालड़ा फॉल को गंगाजल मिलना कम हो गया है। ऐसे में आगरा में दो दिन तक पानी का संकट रह सकता है। जलनिगम और जलकल विभाग ने अगले दो दिनों तक पानी की आपूर्ति के समय भंडारण करने की अपील की है।

विज्ञापन
Water crisis will remain in Agra for next two days
साइकिल पर डिब्बे टांगकर पानी लेने जाता युवक (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताहभर के अंदर पालड़ा से आगरा को पाइप के जरिए मिल रहे गंगाजल की आपूर्ति में फिर कमी आई है। 150 क्यूसेक की जगह आगरा को केवल 55 क्यूसेक पानी ही मिल रहा है। ऐसे में सिकंदरा वाटरवर्क्स का गंगाजल प्लांट बंद कर जीवनी मंडी के लिए गंगाजल भेजा जा रहा है। इससे सिकंदरा वाटरवर्क्स को कुल 144 एमएलडी की कमी हो रही है, जिसका असर आधे शहर की जलापूर्ति पर पड़ने लगा है। अगले दो दिन तक पानी का संकट रह सकता है। 

विज्ञापन


हर माह चार बार हो रही समस्या
पालड़ा से पाइपलाइन के जरिए आगरा गंगाजल लाने पर जलनिगम के अधिकारियों ने केवल 15 दिन नहरों की सफाई के लिए पानी न मिलने की बात कही थी लेकिन हर महीने तीन से चार बार गंगाजल की आपूर्ति ठप होने या कम होने की समस्या आ रही है। इस सप्ताह ही यह दूसरा मौका है, जब पानी नहीं मिल पाएगा। 
विज्ञापन


इससे पहले 15 अक्तूबर से 3 नवंबर के बीच अपर गंगा कैनाल की सफाई के कारण पालड़ा को पानी नहीं मिल पाया। तब मशक्कत करके मध्य गंगा कैनाल से पालड़ा फॉल को पानी दिलाया गया। पूरे मानसून सीजन पहाड़ों पर भारी बारिश और मलबा आने के कारण गंगाजल की आपूर्ति रोक दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हर महीने तीन से चार बार गंगाजल की आपूर्ति ठप होने के कारण लोग मांग करने लगे हैं कि पालड़ा की तरह आगरा में स्टोरेज टैंक या जलाशय बनाया जाए। इन जलाशय में दो से तीन दिनों का पानी स्टोर किया जा सके। पालड़ा से पानी बंद होने की स्थिति में वहां से पानी लिया जा सके। 

लोग पानी का भंडारण करें
जलनिगम गंगाजल इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर महेश गौतम ने बताया कि बुलंदशहर के पालड़ा फॉल से पानी की कमी बताई गई है। अगले दो दिनों में पानी की किल्लत हो सकती है, इसलिए लोग पानी का भंडारण करके रख लें। सिंचाई विभाग से पानी की आपूर्ति बढ़ाने के लिए कहा गया है, पर आगरा आने में समय लगेगा।

कृष्णा कॉलोनी में लीक हुई 30 इंच की पाइपलाइन
कृष्णा कॉलोनी में जलकल विभाग की पाइपलाइन में लीकेज से पुराने शहर में पानी का संकट हो गया है। लीकेज से प्रेशर कम हुआ तो ऊंचे इलाकों में पानी कम पहुंचा। वहीं जीवनी मंडी वाटरवर्क्स के गेट पर ही हो रही लीकेज के कारण बल्केश्वर, कमला नगर आदि इलाकों में प्रेशर कम आ रहा है। इससे क्षेत्र के करीब तीस हजार लोगों को परेशानी हो रही है।

कृष्णा कॉलोनी में 24 मीटर के पाइप में 12 जगह लीकेज के बाद टुकड़े लगाए गए हैं, जो बार-बार लीक हो रहे हैं। इससे काला महल, गुदड़ी मंसूर खां, धूलियागंज में पानी की किल्लत हो गई। पार्षद रवि बिहारी माथुर ने बताया कि जलकल विभाग लीकेज ठीक करने के बजाए वहां नया पाइप बदल दे तो समस्या का स्थायी हल हो सकता है। बार-बार लीकेज से घरों के सामने की सड़क खोदी जा रही है। इससे घरों में दरार आने का भी खतरा है। 

जीवनी मंडी वाटरवर्क्स गेट पर 30 इंच की पानी की लाइन में लीक होने से शनिवार को हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया है। कमला नगर, बल्केश्वर आदि इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed