फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water crisis started even before shutdown

शटडाउन से पहले ही शुरू हुआ पानी का संकट

Sun, 17 Apr 2022 02:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Water crisis started even before shutdown
आगरा। आगरा स्मार्ट सिटी और जलनिगम शहर के दोनों वाटर वर्क्स पर शटडाउन लेने वाले हैं, पर उससे पहले ही शहर में पानी का संकट शुरू हो गया। शनिवार को गोकुलपुरा, बाड़ा चरन सिंह, अशोक नगर, इंदिरापुरम, शहीद नगर क्षेत्र में पानी नहीं आया। 42 डिग्री पार पहुंचे पारे और लू के थपेड़ों के बीच लोग पानी के लिए परेशान रहे। इंदिरापुरम में परेशान महिलाओं ने एडीए और जलकल विभाग के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन

इंदिरापुरम निवासी सुनील अरोड़ा ने बताया कि ट्यूबवेल योजना से पानी की सप्लाई होती है, पर तीन नलकूप खराब हैं। जो नलकूप चल रहे हैं, उनमें पानी का प्रेशर कम है। री-बोरिंग की जरूरत है। चार दिनों से पानी की दिक्कत झेल रहे हैं। वहीं, बाड़ा चरन सिंह, गोकुलपुरा में भी लोग पानी के लिए भटकते रहे। लोहामंडी, मदिया कटरा रोड पर पाइप लाइन लीक होेने के कारण मरम्मत कार्य चला। इसका असर गोकुलपुरा, अशोक नगर, बल्का बस्ती पर पड़ा। क्षेत्रीय निवासी बलबीर यादव ने बताया कि हनुमान जयंती पर भी पानी नहीं मिला। अब रविवार से घोषित शटडाउन के चलते पानी दो दिन और नहीं आएगा।
विज्ञापन

आगरा। कोतवाली, रकाबगंज, छीपीटोला, काली महल, गाड़ी वाली बस्ती, भैंरो बाजार, घटिया आजम खां, खटीकपाड़ा, फुलट्टी बाजार, मंटोला, ढोलीखार, धूलियागंज, मोतीकटरा, पन्नी गली, राजामंडी, नूरी दरवाजा, गधापाड़ा, जीवनीमंडी, कटरा मदारी खां, महादेव गली, यमुनापार, शाहदरा, फाउंड्री नगर के लोग रविवार सुबह जलापूर्ति के समय दो दिन का पानी भरकर रख लें। रविवार सुबह से सोमवार शाम तक पानी नहीं आएगा। आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा जीवनीमंडी रोड पर काली माता मंदिर के सामने 1200 एमएम व्यास की पाइपलाइन की मरम्मत के कारण सुबह नौ बजे से शटडाउन लिया जाएगा, जो 18 अप्रैल की शाम पांच बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 से 20 अप्रैल तक जलनिगम विश्व बैंक इकाई शाहगंज जोनल पंपिंग स्टेशन से जा रही 1100 एमएम और 400 एमएम फीडर मेन को कई जगह जोड़ने का कार्य करेगी। इसके लिए 18 अप्रैल सुबह 10 बजे से 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान सिकंदरा वाटर वर्क्स के दोनों प्लांट बंद रहेंगे। इससे जुड़े सिकंदरा, आवास विकास कॉलोनी, बोदला, जगदीशपुरा, लोहामंडी, शाहगंज, दयालबाग, लॉयर्स कॉलोनी, खंदारी, मदिया कटरा, कैलाशपुरी, इंदिरानगर, आजमपाड़ा, केदार नगर, पश्चिमपुरी, हलवाई की बगीची, खतैना, नौबस्ता, जयपुर हाउस, अर्जुन नगर, नगला छऊआ, राजनगर, पंचकुइयां, अशोक नगर, बल्का बस्ती, गोकुलपुरा, बाड़ा चरन सिंह, राजामंडी, संजय प्लेस, वजीरपुरा, सूर्य नगर में जलापूर्ति ठप रहेगी।

जलकल विभाग के सचिव एस के श्रीवास्तव ने लोगों से अपील की है कि जीवनी मंडी और सिकंदरा वाटर वर्क्स के शटडाउन के दौरान लोग अपनी जरूरत के लिए पानी का टैंकर मंगवा सकते हैं। टैंकर मंगवाने के लिए फोन नंबर 8192095401 और टोल फ्री नंबर 18002702722 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed