{"_id":"5ffd4c8c8ebc3e32f2278701","slug":"water-crisis-in-namner-edgah-and-nagala-padi-people-peotests-at-jal-kal-department","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड में आगरा के तीस हजार लोगों तक नहीं पहुंचा पानी, जलकल दफ्तर पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की ठंड में आगरा के तीस हजार लोगों तक नहीं पहुंचा पानी, जलकल दफ्तर पर किया प्रदर्शन
Tue, 12 Jan 2021 12:46 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:46 PM IST
सार
- गोकुलपुरा और ताजगंज में पहुंचा बदबूदार पानी
- कड़ाके की सर्दी में 30 हजार लोग हुए परेशान
विज्ञापन
पानी के लिए जलकल विभाग पर प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के नामनेर, ईदगाह, नगला पदी, नगला धनी, विजय नगर, केके नगर, पीपी नगर, गली ठठेरान और बाड़ा चरन सिंह के 30 हजार से ज्यादा लोगों को सोमवार को पानी नहीं मिला। नामनेर और ईदगाह क्षेत्र में छह महीने से पानी की समस्या बनी हुई है जबकि नगला धनी, पीपी नगर, केके नगर, नगला पदी में पाइपलाइन लीक हो जाने के कारण पानी नहीं मिल पाया। वहीं, गोकुलपुरा, ताजगंज क्षेत्र में काला बदबूदार पानी मिला।
नामनेर में बगीची वाले मंदिर और चौराहे के पास पानी का संकट बना हुआ है। जलकल महाप्रबंधक ने क्षेत्र के अधिशासी अभियंता को पानी की लाइन बिछाकर पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, लेकिन यहां पानी नहीं पहुंच रहा। क्षेत्रीय निवासी आशू पंडित ने बताया कि कभी कभी रात दो बजे पानी की सप्लाई की जाती है, पर सुबह-शाम पानी नहीं आता। इसका अर्थ साफ है कि जलकल कर्मचारी ही परेशानी खड़ी कर रहे हैं। अगर लाइन लीक या खराब है तो रात में पानी कैसे मिल रहा है। अब छह दिनों से बिलकुल पानी नहीं आया। नगला पदी में पानी की दो और तीन इंच की लाइन लीक करने से गली में पानी सोमवार को भी नहीं मिल पाया। देवी नगर में भी पानी का संकट बना रहा।
सड़क पर बहता रहा... लोगों को नहीं मिला पानी
नेशनल हाईवे के किनारे पीपी नगर में चार दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। यहां दो जगह से पाइप लीक है, जिस वजह से कॉलोनी में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही। 7 जनवरी को ऊषा शर्मा ने शिकायत की थी, लेकिन जलकल की टीम ने शिकायत अनसुनी कर दी। सोमवार शाम तक क्षेत्र में लीकेज लाइन से पानी बर्बाद होता रहा। गोकुलपुरा क्षेत्र के गली ठठेरान में पाइप लाइन बिछाने के बाद भी पानी नहीं मिला। जलकल महाप्रबंधक और डीएम कार्यालय को इसकी शिकायत की गई।

चार दिन से कोई नहीं आया
केके नगर मेन रोड पर पानी की लाइन टूटी हुई है, जिससे हमारी कॉलोनी में पानी नहीं आ पा रहा। पहले भी लाइन लीकेज के कारण दिक्कतें हुई हैं, पर कोई कर्मचारी चार दिनों से नहीं आया। - चंदन सिंह, पीपी नगर
शिकायत पर भी समाधान नहीं
पाइपलाइन लीकेज की शिकायत जलकल कंट्रोल रूम पर कराई थी, पर लीकेज बंद नहीं हुआ। पानी लगातार बर्बाद हो रहा है और दूसरी तरफ हम लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। - बीडी सिंह, पीपी नगर
पानी के लिए परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन
आगरा। नामनेर वार्ड 39 की पार्षद लक्ष्मी शर्मा के साथ क्षेत्रीय लोगों ने सोमवार को पानी न मिलने पर जीवनी मंडी स्थित जलकल कार्यालय पर प्रदर्शन करने के बाद धरना दिया। पार्षद लक्ष्मी शर्मा के साथ ईदगाह नामनेर क्षेत्र के लोग दोपहर बाद तक धरने पर बैठे। उनकी नारेबाजी के बाद जलकल महाप्रबंधक आरएस यादव पहुंचे और उनकी शिकायत सुनी। जीएम ने पार्षद से कहा कि समस्या का निराकरण जल्द करा दिया जाएगा। क्षेत्रीय पार्षद लक्ष्मी शर्मा की शिकायत थी कि नामनेर में लगातार पानी का संकट बना हुआ है, पर अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे। पानी की सप्लाई के लिए अलग लाइन डालने का एस्टीमेट भी तैयार किया गया, पर ठंडे बस्ते में डाल दिया। गया। पांच दिनों से क्षेत्र में पानी नहीं है। इसलिए लोग परेशान होकर जलकल कार्यालय पर पानी मांगने आए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समस्या हल नहीं हुआ तो क्षेत्र की जनता घेराव करने के लिए आएगी।

दिनभर इंतजार... शाम को आया गंदा पानी
वार्ड 45 अशोक नगर के क्षेत्र के गोकुलपुरा व बाड़ा चरन सिंह में सोमवार को भी काले, गंदे बदबूदार पानी मिला। क्षेत्रीय पार्षद राजेश प्रजापति की शिकायत के बाद जलकल अधिशासी अभियंता एसएस श्रीवास्तव और अवर अभियंता रंजीत सिंह के साथ वबाग की टीम भी पाइपलाइन में लीकेज तलाशती रही। जलकल की टीम ने नाली से होकर निकल रहीं। 10 से ज्यादा पाइपों को काटकर बंद कराया, लेकिन शाम को जब सप्लाई शुरू हुई तो लोगों ने फिर काले बदबूदार पानी की शिकायत की।

यहां अशोक नगर और गोकुलपुरा नाले से होकर पानी की लाइन निकली है। पुरानी लाइन होने के कारण कई जगह से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है। यही हाल ताजगंज गोबर चौकी के सिद्धार्थ नगर का रहा, जहां सोमवार को काला दुर्गंध वाला पानी पहुंचा। क्षेत्र की निवासी अलका सिंह ने बताया कि दो दिनों से कीचड़युक्त पानी निकल रहा है, जो बाल्टी में जम रहा है।