{"_id":"5723adc74f1c1b7014a91b5a","slug":"water-crisis-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए मचा हाहाकार
अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
जल सम्ास्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में जल संकट गहरा गया है। सिकंदरा वाटर वर्क्स की मुख्य पाइप लाइन फटने से शुक्रवार को शहर आधे से अधिक क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। भीषण गर्मी में सबमर्सिबल पंप भी साथ छोड़ गए हैं। ऐसे में लोगों को एक-एक बाल्टी पानी के लिए भटकना पड़ा। कुछ जगहों पर लोगों के हंगामे के बाद टैंकरों से पानी भेजा गया। शनिवार सुबह भी जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
बता दें कि गुरुवार को कैलाश मंदिर मार्ग स्थित नया नगर में सिकंदरा वाटर वर्क्स की 1200 एमएम की पाइप लाइन फट गई थी। इससे लोहामंडी, जयपुर हाउस, शाहगंज, सूर्य नगर, बोदला, मदिया कटरा, सिकंदरा, आवास विकास, लॉयर्स कालोनी, निर्भय नगर, नगलापदी, संजय प्लेस, हलवाई की बगीची, केदार नगर, मारुति एस्टेट, किशोरपुरा, जयपुर हाउस, पांडव नगर, मानस नगर सहित तमाम क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप हो गई। सार्वजनिक सबमर्सिबल पंप खराब होने के कारण लोगों पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। जिन जगहों पर कुछ सबमर्सिबल पंप ठीक भी थे, वहां खाली बर्तन लिए लोगों की लंबी कतार लग गई। किशोरपुरा गली नंबर चार में ऐसे ही हालात थे। बेरी का नगला में भी पानी के लिए तरह गए। हलवाई की बगीची क्षेत्र में पानी न आने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। काफी हंगामे के बाद लोहामंडी वाटर वर्क्स से टैंकर भेजा गया। शुक्रवार को सुबह-शाम सप्लाई नहीं हो सकी।
आज शाम को हो सकती है सप्लाई
शुक्रवार देर रात तक पाइप लाइन का मरम्मत कार्य चलता रहा। इसके लिए पाइप लाइन क्षतिग्रस्त वाले स्थान पर काफी गहरा गड्ढा खोदा गया है। देर रात तक पाइप नहीं बदला जा सका था। ऐसे में शनिवार सुबह भी पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। अधिकारियों का दावा है कि शाम को पानी मिल सकता है।