{"_id":"6176ce6f454e3837bf78e7ee","slug":"water-crisis-in-agra-due-to-non-supply-of-gangajal-from-bulandshahr-palada-falls","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में पानी की परेशानी: गंगाजल की सिल्ट ने रोकी जलापूर्ति, बुधवार तक आपूर्ति सामान्य होने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में पानी की परेशानी: गंगाजल की सिल्ट ने रोकी जलापूर्ति, बुधवार तक आपूर्ति सामान्य होने के आसार
Tue, 26 Oct 2021 12:03 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:03 AM IST
सार
सोमवार शाम 6 बजे तक पालड़ा फॉल पर आ पाया मात्र 125 एमएलडी गंगाजल, इस गंगाजल के आगरा आने में करीब 28 से 36 घंटे लगेंगे। गंगाजल में सिल्ट के कारण शुक्रवार से आपूर्ति रुकी है।
विज्ञापन
आगरा: पानी के लिए परेशान युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगाजल में सिल्ट आने के कारण नहरों से रोकी गई जलापूर्ति से ताजनगरी में तीसरे दिन भी पानी का संकट झेलना पड़ा। जीवनी मंडी वाटरवर्क्स को पूरे दिन में महज 40 एमएलडी गंगाजल ही मिल सका जबकि जरूरत 135 एमएलडी की है। सिंचाई विभाग द्वारा मध्य गंगा कैनाल से बुलंद शहर के पालड़ा फॉल के लिए छोड़ा गया पानी सोमवार शाम 6 बजे तक पालड़ा पहुंच गया। पालड़ा से आगरा तक 130 किमी लंबी पाइप लाइन के जरिए गंगाजल आने में 28 से 36 घंटे का समय लग सक ता है। ऐसे में बुधवार सुबह गंगाजल आने के बाद शोधन और सप्लाई की प्रक्रिया के बाद शाम को ही जलापूर्ति सामान्य होने के आसार हैं। मंगलवार को पूरे दिन पानी की परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण गंगाजल में आ रही सिल्ट की वजह से मध्य गंगा कैनाल के जरिए जलापूर्ति रोक दी थी। मध्य गंगा कैनाल से ही आगरा को 15 अक्तूबर से पांच नवंबर के बीच पानी मिलना है। सिल्ट की मात्रा ज्यादा होने के कारण शुक्रवार से पानी पालड़ा फॉल से भी रोक दिया गया। सोमवार को सिकंदरा वाटरवर्क्स पर प्लांट से यमुना जल का शोधन कर जोनल पंपिंग स्टेशनों को भेजा गया। जीवनी मंडी को 25 एमएलडी गंगाजल दिया गया। इसमें 60 एमएलडी यमुना जल मिलाकर सप्लाई की गई, जो नाकाफी रही। ताजगंज, बेलनगंज, मधु नगर, सैन्य क्षेत्रों में सप्लाई कम पहुंच पाई।
विज्ञापन
मंगलवार रात तक आ जाएगा पानी
बुलंदशहर के पालड़ा फॉल तक पानी सोमवार शाम को पहुंच गया। शाम 6 बजे 125 क्यूसेक तक पानी मिलने लगा है। इसके आगरा तक मंगलवार रात तक आने की उम्मीद है। करीब 28 से 36 घंटे लगेंगे। बुधवार शाम से सप्लाई हो पाएगी। पानी की परेशानी न हो इसलिए टैंकरों से सप्लाई कराई है। लोग कंट्रोल रूम के नंबर 81920-95401 पर फोन कर टैंकर मंगवा सकते हैं। - आरएस यादव, महाप्रबंधक, जलकल विभाग
विज्ञापन
सात दिनों से पानी के लिए भटक रहे लोहामंडी, गोकुलपुरा के लोग
लोहामंडी जोनल पंपिंग स्टेशन की पाइपलाइन टूटने के बाद से सात दिन से लोग पानी के लिए परेशान हैं। सोमवार को भी गोकुलपुरा, अशोक नगर, बेसन बस्ती, सेक्टर-16, आवास विकास कॉलोनी, राजनगर, पंचकुइयां, गढ़ी भदौरिया, जगदीशपुरा क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच सका। कुछ जगह पानी में पीलेपन की शिकायत आई। अर्जुन नगर के राजकुमार नागरथ ने बताया कि सोमवार को पानी मिला लेकिन बेहद गंदा और पीला था। गंगाजल से पहले जिस तरह की आपूर्ति थी, ठीक वैसा गंदा पानी था। गोकुलपुरा के सतेंद्र यादव ने बताया कि तीन दिन से पानी के लिए भटक रहे हैं। टैंकर केवल मेन रोड तक आता है, गलियों में पानी कैसे लाएं। कब आता है, कब चला जाता है, इसका भी पता नहीं चलता। अशोक नगर के बिजेंद्र त्यागी ने बताया कि सबमर्सिबल पंप से पानी भरने जाना पड़ रहा है। पड़ोसियों पर निर्भर हैं।
फिरोजाबाद: बैंक से रुपयों से भरा बैग पार, सीसीटीवी में नजर आया किशोर, एसओजी जांच में जुटी