फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water crisis in Agra before Diwali 2022

Agra: दिवाली से पहले आगरा में जल संकट, सातवें दिन भी नहीं मिला पानी, आज शाम को उम्मीद

Fri, 21 Oct 2022 08:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Oct 2022 08:01 AM IST
सार

बुलंदशहर के पालड़ा फॉल से आगरा को गंगाजल की आपूर्ति बेहद कम हो रही है। दिवाली से पहले पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं, त्योहार पर साफ सफाई तक नहीं हो पा  रही है।  
 

विज्ञापन
Water crisis in Agra before Diwali 2022
शहर में गंगाजल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सातवें दिन भी आधे शहर को पानी का संकट झेलना पड़ा। तड़के से ही पानी के लिए दौड़ शुरू हो गई। पड़ोसी के सबमर्सिबल का सहारा लिया तो दूर टंकी से पानी लाए। त्योहार पर लगातार हो रही किल्लत से अब लोगों में रोष पनप रहा है। जलकल विभाग के अफसरों का दावा है कि शुक्रवार दोपहर तक लाइनों में पानी पहुंचेगा। शाम को जलापूर्ति पूरी तरह सुचारु हो जाएगी। 
विज्ञापन


पालड़ा फॉल से गंगाजल नहीं मिल पाने के कारण 14 अक्तूबर से ही शहर के जीवनी मंडी और सिकंदरा वाटर वर्क्स से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। तीन दिन से तो सुबह और शाम आधा घंटे भी सप्लाई नहीं दी जा रही। जलकल विभाग इलाकों में पानी के टैंकर भी नहीं भेज रहा है। इससे समस्या विकराल हो गई है। अब लोगों में गुस्सा पनपने लगा है।  जलकल के सचिव एसके श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार को 50 एमएलडी गंगाजल जीवनी मंडी वाटर वर्क्स को दिया गया है। पाइपलाइनों में पानी शुक्रवार सुबह तक पहुंचेगा। शाम को पूरी शक्ति के साथ जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें -  Etah: भतीजे को हुआ मां की उम्र की चाची से प्यार, तकिए से दबाया मुंह, फिर दिया करंट, दिल दहला देगी ये वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
 

टैंकर नहीं पहुंच रहे

गोकुलपुरा निवासी विजय कुमार ने बताया कि एक सप्ताह से समस्या बनी हुई है। पार्षद भी कुछ नहीं कर पा रहे। टैंकर भी नहीं पहुंच रहे। गोकुलपुरा ऊंचाई पर स्थित है। यहां ज्यादातर सबमर्सिबल पंप भी काम नहीं कर रहे। 

कहां से लाएं पानी

अर्जुन नगर आकिल ने बताया कि दिवाली के त्योहार से पहले लोग घरों व दुकानों की सफाई करते हैं। अब पानी नहीं मिल पा रहा है। कहां से व्यवस्था करें। सबमर्सिबल पंप भी काम नहीं कर रहे हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed