फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water crisis deepens in these areas of Agra people's patience broken jammed while protesting

UP: आगरा के इन क्षेत्रों में गहराया जल संकट...लोगों का सब्र का बांध टूटा; प्रदर्शन करते हुए लगाया जाम

Thu, 13 Jun 2024 09:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Jun 2024 09:59 PM IST
सार

आगरा में भीषण गर्मी के बीच जल संकट गहरा गया है। इसे लेकर दो क्षेत्रों के लोगों का सब्र का बांध टूट गया। आक्रोशित लोगों ने प्रर्दशन करते हुए जाम लगा दिया। बमुश्किल उन्हें समझाकर शांत कराया गया। 

 

विज्ञापन
Water crisis deepens in these areas of Agra people's patience broken jammed while protesting
पानी की समस्या को लेकर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में भीषण गर्मी में पानी की किल्लत ने लोगों के सब्र का बांध तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को दो स्थानों पर प्रदर्शन हुए। एक प्रदर्शन दयालबाग के सौरभ निकुंज में और दूसरा थाना खंदौली के नाऊ की सराय में हुआ। महिलाओं ने सड़क पर मटके फोड़े, खाली टंकी रखकर विरोध जताया। गुस्साए लोगों ने आगरा-जलेसर मार्ग पर जाम भी लगाया। दो घंटे बाद उन्हें हटाया जा सका।
विज्ञापन


कई दिनों से पानी की किल्लत झेल रही जनता सुबह ही सड़क पर उतर आई। खंदौली के नाऊ की सराय में रहने वालों ने बताया कि नलों में बदबूदार और गंदा पानी आ रहा है, उसे पशु तक नहीं पी रहे हैं। कुछ समय पहले ट्यूबवेल लगवाया गया था, जिस पर पानी के निजी टैंकर वालों ने कब्जा कर रखा है। वो ट्यूबवेल से पानी भरकर बेचते हैं। क्षेत्र में 16 ट्यूबवेल होने के बावजूद उन्हें पानी नहीं मिल पाता।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि टैंकर वालों ने अचानक पानी देना बंद कर दिया, जिसकी वजह से भीषण किल्लत हो गई है। विधायक से लेकर मंत्री तक हर किसी के सामने समस्या रखी लेकिन स्थायी समाधान नहीं मिला। इससे गुस्साई भीड़ ने बृहस्पतिवार को आगरा-जलेसर मार्ग पर जाम लगा दिया। मुख्य मार्ग होने की वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों ने कहा कि पांच सालों से वो परेशान हैं। लोगों ने मटके फोड़कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम और प्रदर्शन की सूचना पर थाना खंदौली की पुलिस पहुंची। उच्चाधिकारियों के आने और समस्या समाधान के आश्वासन के बाद भी लोग सड़क से हटने के लिए तैयार नहीं थे। बाद में बड़ी मुश्किल से लोगों को सड़क से हटने के लिए राजी किया जा सका ।


वहीं दयालबाग के सौरभ निकुंज की महिलाओं ने खाली टंकी रखकर प्रदर्शन किया। स्थानीय सौरभ चौधरी ने बताया कि भीषण गर्मी में पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया की सौरभ निकुंज के गेट तक जल निगम ने लाइन डालकर छोड़ दी है जबकि 2.84 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। लायर्स कॉलोनी से नगला हवेली के बीच 34 कॉलोनियों को गंगाजल मिलना था लेकिन गंगाजल नहीं आया।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed