{"_id":"69dd32d2a2e38c2f0607ab5a","slug":"water-crisis-after-pipe-line-break-down-in-agra-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ट्रांस यमुना में 15 दिन से जलसंकट, 100 रुपये में पानी का ड्रम खरीदने को मजबूर लोग; आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ट्रांस यमुना में 15 दिन से जलसंकट, 100 रुपये में पानी का ड्रम खरीदने को मजबूर लोग; आंदोलन की चेतावनी
Mon, 13 Apr 2026 11:45 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:45 PM IST
सार
आगरा के यमुना पार क्षेत्र में गर्मी में लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। 100 रुपये में लोग पानी का ड्रम खरीदने को मजबूर हैं। परेशान लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
जल संकट, Water crisis
- फोटो : AI Generated
विस्तार
आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में पानी संकट से नाराज लोगों ने रविवार को हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया था। सोमवार को क्षेत्रीय लोगों ने 2500 रुपये चंदा जुटाकर क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत कराई, लेकिन सफल नहीं हो सके। जलकल और नगर निगम की लापरवाही से नाराज क्षेत्रीय लोगों ने फिर आंदोलन की चेतावनी दी है।
टेढ़ी बगिया स्थित माता वाली गली व आस-पास क्षेत्र में 15 दिन से जलापूर्ति ठप है। गर्मी में जलसंकट से जूझ रहे लोगों में भारी आक्रोश है। रविवार को उन्होंने हाथरस रोड पर जाम लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया था, लेकिन 24 घंटे बाद भी क्षतिग्रस्त लाइन ठीक नहीं हो सकी। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि उन्हें 100 रुपये प्रति ड्रम पानी खरीदना पड़ रहा है। 12 हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं।
स्थानीय निवासी रामवती और मीना का कहना है कि पानी के बिना रोजमर्रा का जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पीने से लेकर नहाने और अन्य जरूरतों के लिए भी पानी खरीदना पड़ रहा है। वहीं, प्रेम कुमारी ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए पानी खरीदना मुश्किल हो गया है। यदि जल्द जलापूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे फिर से सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे।