{"_id":"5f9b94408ebc3e9bbf6b418a","slug":"washing-of-roads-before-union-urban-development-secretary-visits-to-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजनगरी में तीन महीने से उड़ रही धूल, केंद्रीय शहरी विकास सचिव के लिए सड़कों की धुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजनगरी में तीन महीने से उड़ रही धूल, केंद्रीय शहरी विकास सचिव के लिए सड़कों की धुलाई
Fri, 30 Oct 2020 09:49 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 30 Oct 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के तहत बने फुटपाथ की धुलाई करते मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय शहरी विकास सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा शुक्रवार को आगरा आ रहे हैं। वह दो दिन तक आगरा स्मार्ट सिटी और मेट्रो के कार्यों की समीक्षा और निरीक्षण करेंगे। ऐसे में उनके आने से पहले ही सब कुछ चमकाने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
तीन महीने से फतेहाबाद रोड पर स्मार्ट सिटी के कार्यों के कारण लोग धूल के गुबार झेल रहे थे, लेकिन केंद्रीय शहरी विकास सचिव के आने से तीन दिन पहले सड़कों की धुलाई और धूल हटाने का काम शुरू कर दिया गया। फतेहाबाद रोड पर और सर्किट हाउस रोड पर गुरुवार को दिनभर धूल हटाने, पत्थरों को चमकाने और सड़कों की धुलाई का काम किया गया।
विज्ञापन
मेट्रो, स्मार्ट सिटी के लिए दो दिन रहेंगे आगरा में
केंद्रीय शहरी विकास सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा शुक्रवार को दोपहर दो बजे आगरा आएंगे। सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक होगी। शनिवार सुबह आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के संबंध में प्रदेश सरकार, मेट्रो रेल कारपोरेशन और स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में मेट्रो प्रोजेक्ट की प्रोग्रेस, जमीनों के हस्तांतरण, पीएसी की शिफ्टिंग पर वार्ता होगी। वह स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा भी करेंगे।
विज्ञापन
रविवार को दुर्गा शंकर मिश्रा और प्रदेश के नगर विकास सचिव दीपक कुमार योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। स्मार्ट सिटी में एबीडी एरिया ताजगंज में चल रहे कार्यों का निरीक्षण करेंगे। नगर निगम के अधिकारी उन्हें फतेहाबाद रोड पर चल रहे कार्यों को दिखाएंगे। नंदीशाला और कुबेरपुर खत्ताघर का निरीक्षण भी कराया जा सकता है।
कमांड एंड कंट्रोल सेंटर देखने आएंगे सचिव
नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि केंद्रीय सचिव नगर निगम में स्थापित कमांड एंड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने आएंगे। स्मार्ट सिटी के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक कराई जा सकती है। नगर निगम की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कराने की तैयारी भी की जा रही है।
टूट गए स्मार्ट सिटी के कैमरे और खंभे
काला महल, पीपल मंडी, रावत पाड़ा और गुदड़ी मंसूर खान बाजार में स्मार्ट सिटी के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरे और लोहे के खंभे टूट गए। पीपल मंडी के पार्षद रवि बिहारी माथुर ने बताया कि काला महल चौराहे पर लगाए गए कैमरे टूट चुके हैं। रावतपाड़ा में पहले ही एक खंभा कागज की तरह से बीच में से ही फट गया था। पार्षद राकेश जैन ने बताया कि नामनेर और लोहामंडी चौराहे पर भी घटिया गुणवत्ता वाले पोल बीच में से टूटने के कगार पर हैं।