फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Was waiting for her husband by applying henna, news of death came

मेंहदी लगा कर रही थी पति की दीर्घायु की कामना, पति की मौत की आई खबर

Thu, 13 Oct 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Was waiting for her husband by applying henna, news of death came
टूंडला। करवाचौथ की पूर्व संध्या पर पति की दीर्घायु के लिए पत्नी तैयारियां करते हुए मेंहदी लगवा रही थी। इसी बीच पति के हादसे में घायल होने की खबर आ गई। घायल पति व उसके साथी को आगरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। करवाचौथ की पूर्व संध्या पर युवक की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना नगला सिंघी के गांव ठार गंगाराम निवासी जयवीर सिंह 32 पुत्र भजनलाल मैक्स गाड़ी चलाता था। बुधवार दोपहर में उसकी टैक्सी में खराबी आने पर वह उसका सामान व पत्नी सरोज देवी द्वारा मंगाए करवा चौथ का सामान लेने बाइक से आगरा गया था। उसके साथ उसका दोस्त नौबत सिंह निवासी गांव ठार खूबी भी था। रात्रि दस बजे करीब दोनों दोस्त आगरा से वापस घर लौट रहे थे। वे आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के पास घमौंटा शिव मंदिर के पास पहुंचे तभी उनकी बाइक को पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों दोस्त गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

आते-जाते लोगों ने दोनों के घायलों को उपचार के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जयवीर सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि जब जयवीर की मौत की खबर आई तब उसकी पत्नी सरोज देवी उसके आने के इंतजार में करवा चौथ की मेंहदी लगवा रही थी। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसने अपने पीछे दो बच्चे रिया 15 और राघव 12 को रोते बिलखते छोड़ा है। हादसे में बेटे की मौत से मां माया देवी और पिता भजनलाल का रोते हुए बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed