फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Was shot inside the court 33 years ago

Agra News: न्यायालय के अंदर 33 साल पहले मारी थी गोली

Thu, 08 Jun 2023 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 08 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Was shot inside the court 33 years ago
मैनपुरी।
विज्ञापन

दीवानी परिसर में भी पूर्व में गोली मारने की घटनाएं हो चुकी हैं। 33 साल पहले एक अपराधी को न्यायालय के अंदर घुसकर गोली मार दी गई थी। दीवानी परिसर में कुछ समय तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहने के बाद समय के साथ सब कुछ सामान्य हो जाता है।
वर्ष 1990 में अपर जिला जज प्रथम के न्यायालय के अंदर कठघरे में खड़े हत्या के आरोपी महेश यादव निवासी धोबई थाना करहल को गोली मार दी गई थी। वह हत्या के एक मुकदमे में तारीख करने जेल से न्यायालय में आया था। पुलिस कर्मियों ने दो आरोपियों को मौके से पकड़ा भी था।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में अपर जिला जज चतुर्थ के न्यायालय में जेल से तारीख करने आया मनीश यादव निवासी जलालपुर खुद के पास रखे तमंचे से चली गोली से घायल हुआ था। उसे गोली न्यायालय के अंदर लगी थी। उसके पास से तमंचा बरामद हुआ था। मनीश के पास तमंचा पहुंचाने का आरोप उसकी पत्नी सीमा पर लगा था। मनीश पर अपने पिता सुखराम यादव, सौतेली मां सुषमा देवी और सौतेले भाई अभिषेक यादव की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तारीख पर आई पत्नी को परिसर में मारी थी गोली
वर्ष 2022 में थाना कुर्रा के गांव तखरऊ की रहने वाली एक महिला को फर्रुखाबाद निवासी उसके पति ने तारीख करने के बाद दीवानी न्यायालय के बाहर निकलकर गोली मार दी थी। महिला का अपने पति से एक मुकदमा चल रहा है। महिला इसी मुकदमे में तारीख करने दीवानी आई थी। आरोप था कि पति तमंचा लेकर ही दीवानी पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed