फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Warrant issued against Inspector in case of BJP MLA was assaulted

Agra News: इंस्पेक्टर के खिलाफ वारंट जारी, भाजपा विधायक से हुई थी मारपीट

Sat, 10 Dec 2022 02:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Dec 2022 02:14 PM IST
सार

कोर्ट ने इंस्पेक्टर के खिलाफ वारंट जारी करते हुए 14 दिसंबर 2022 को हाजिर होने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Warrant issued against Inspector in case of BJP MLA was assaulted
court new - फोटो : istock

विस्तार

कोर्ट ने भाजपा के वर्तमान विधायक डॉ. जीएस धर्मेश के साथ वर्ष 2012 में मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के मामले में थाना रकाबगंज के तत्कालीन इंस्पेक्टर सतीश यादव के खिलाफ वारंट जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन

ये है मामला 

डॉ. जीएस धर्मेश ने बताया कि 2012 में कैंटोनमेंट बोर्ड के चुनाव में पार्टी ने एक बूथ पर ड्यूटी लगाई थी। इसी दौरान एक महिला बूथ पर वोट डालने के लिए आई। महिला के बूथ पर आने से पहले ही उसका वोट किसी और ने डाल दिया था। महिला ने इस बारे में बताया तभी मैंने तत्कालीन चौकी इंचार्ज से कहा तो उन्होंने कहा कि मैं इनका वोट डलवा दूंगा, आप भी मेरे साथ आइए। इसके बाद में उनके साथ महिला को लेकर बूथ पर वोट डलवाने के लिए जा रहा था। तभी बूथ के बाहर खड़े तत्कालीन इंस्पेक्टर सतीश यादव मुझसे जातिसूचक शब्द और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठियों से मारा-पीटा, जिसके निशान अभी शरीर पर हैं। घटना के बाद मैंने एसएन हॉस्पिटल में मेडिकल कराया। तमाम भाजपा नेताओं के कोशिश करने के बाद भी थाने पर रिपोर्ट नहीं लिखी गई। 

विज्ञापन

कोर्ट में हाजिर नहीं हुए इंस्पेक्टर 

इसके बाद कोर्ट में परिवाद प्रस्तुत किया जिसमें डॉ. धर्मेश व अन्य गवाहों के बयानों के बाद कोर्ट ने संज्ञान लेकर तत्कालीन इंस्पेक्टर सतीश यादव को तलब करने के आदेश दिए थे। तब से लेकर अब तक इंस्पेक्टर सतीश यादव कोर्ट में ना तो हाजिर हुए और ना ही जमानत कराई। कोर्ट ने इंस्पेक्टर के खिलाफ वारंट जारी करते हुए 14 दिसंबर 2022 को हाजिर होने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed