फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Warrant against Dawood who is getting funding from Canada Preparation underway to get Red Corner Notice issued

UP: कनाडा से फंडिंग करने वाले दाऊद के खिलाफ वारंट... रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की तैयारी

Mon, 21 Jul 2025 02:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Jul 2025 02:43 PM IST
सार

धर्मांतरण मामले की पुलिस की पड़ताल में दिल्ली निवासी मनोज उर्फ मुस्तफा का नाम सामने आया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ में दिल्ली निवासी अब्दुल रहमान, नेहा व एक अन्य का नाम भी सामने आया है।

विज्ञापन
Warrant against Dawood who is getting funding from Canada Preparation underway to get Red Corner Notice issued
Illegal conversion - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दो बहनों का धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के सरगना मध्य प्रदेश निवासी सैयद दाऊद अहमद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराए हैं। उसे कनाडा से भारत लाने के लिए इंटरपोल के माध्यम से रेड कार्नर नोटिस जारी कराया जाएगा। 
विज्ञापन


सैयद दाऊद अहमद कनाडा से पूरा सिंडिकेट संचालित करता है। वह गोवा की आयशा उर्फ एसबी कृष्णा के खाते में पैसा भेजता था। आयशा इस रकम को गिरोह के सदस्यों को मुहैया कराती थी। अवैध धर्मांतरण के नेटवर्क का भंडाफोड करते हुए शनिवार को पुलिस ने 10 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

 
पुलिस ने आरोपियों को दस दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया है। पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि सैयद दाऊद का रेड कार्नर नोटिस जारी कराने के बाद प्रत्यर्पण के प्रयास किए जाएंगे। अन्य लोगों के भी रेड काॅर्नर नोटिस जारी कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के तीन और लोगों की पहचान 
पुलिस की पड़ताल में दिल्ली निवासी मनोज उर्फ मुस्तफा का नाम सामने आया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ में दिल्ली निवासी अब्दुल रहमान, नेहा व एक अन्य का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने अब्दुल रहमान व नेहा के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी कराए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है।  

अलीगढ़ में अलर्ट, 20 साल रहा है एसडीपीएफआई प्रदेशाध्यक्ष
आगरा धर्मांतरण कांड के तार पीएफआई व उसकी शाखा एसडीपीएफआई से जुड़ रहे हैं। एजेंसियों ने अलीगढ़ में भी सतर्कता बढ़ा दी है। इसके पीछे वजह है कि एसडीपीएफआई के प्रदेशाध्यक्ष निजामुद्दीन को तीन वर्ष पहले एसटीएफ ने अलीगढ़ से दबोचा था। वह पिछले बीस वर्ष से अलीगढ़ में परिवार सहित रह रहा था। जिस उमर गौतम के सहयोगियों का नाम आया है उसकी भी अलीगढ़ में आवाजाही रही है।

यूट्यूब पर 1.69 लाख सब्सक्राइबर, काम धर्मांतरण कराना
यूट्यूब चैनल पर 1.69 सब्सक्राइबर्स, 1500 से अधिक वीडियो...। पुलिस की जांच बताती है कि सराय ख्वाजा का रहमान मामूली नहीं है। वह भले ही जूतों के स्टीकर बनाने का काम कर रहा था मगर यूट्यूब चैनल बनाकर धर्मांतरण की मुहिम चला रहा था। उसके चैनल पर मुस्लिम धर्म से जुड़े कई वीडियो अपलोड किए गए हैं। इंटर फेल होने के बावजूद वह कुछ वीडियो में अंग्रेजी में इंटरव्यू देता नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed