फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Warning issued to four including DPRO for negligenceWarning issued to four including DPRO for negligence

Agra News: लापरवाही पर डीपीआरओ सहित चार को चेतावनी जारी

Sun, 28 Jul 2024 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Jul 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Warning issued to four including DPRO for negligenceWarning issued to four including DPRO for negligence
मैनपुरी। मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने शनिवार को जन सुनवाई प्रणाली पोर्टल आईजीआरएस के लंबित संदर्भों की समीक्षा की। शिकायतों का समयबद्ध, प्रभावी निराकरण नहीं होने पर जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत बेवर, बरनाहल, सुल्तानगंज को चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि शिकायत का संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानकर प्राथमिकता पर निराकरण करें। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर विलंब न हो। जिला स्तरीय अधिकारी अधीनस्थों की निस्तारण आख्या को बिना पढे़, शिकायतकर्ता से वार्ता किए बिना अपलोड नहीं करें।
विज्ञापन

उन्होंने विभागवार समीक्षा में पाया कि तहसीलदार घिरोर, करहल के यहां 85 प्रतिशत, उप जिलाधिकारी घिरोर के यहां 81 प्रतिशत, अधिशासी अभियंता विद्युत खंड दो के यहां 80 प्रतिशत, अधिशासी अभियंता विद्युत खंड तीन, खंड शिक्षाधिकारी मैनपुरी के यहां 75 प्रतिशत, खंड विकास अधिकारी घिरोर, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुल्तानगंज, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत बेवर, अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहाकारिता, खंड शिक्षाधिकारी घिरोर, अधिशाषी अधिकारी घिरोर, ज्योंति खुडिय़ा के यहां 50 प्रतिशत शिकायतों पर शासन स्तर से असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी न्यायिक नवीन श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरसी गुप्ता, उप जिलाधिकारी गोपाल शर्मा, प्रसून कश्यप, आरएन वर्मा, उप कृषि निदेशक एनके त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी क्यामुद्दीन अंसारी, जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed