{"_id":"593bbc274f1c1b51039c96d8","slug":"warlords-up-cm-yogi-reaches-to-inspect-govardhan-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुराः तड़के पांच बजे निरीक्षण को पहुंचे सीएम योगी के 'सिपहसालार' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः तड़के पांच बजे निरीक्षण को पहुंचे सीएम योगी के 'सिपहसालार'
ब्यूरो/अमर उजाला गोवर्धन (मथुरा)
Updated Sat, 10 Jun 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
गोवर्धन परिक्रमा मार्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या, मथुरा, काशी और गोरखपुर को धार्मिक पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करने का लक्ष्य लेकर चल रही उत्तर प्रदेश सरकार ने इस दिशा में तेजी से कदम बढ़ा दिए हैं। हाल ही में मथुरा के गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के विकास की रूपरेखा लखनऊ में तय होने के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री के सचिव ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव शैलजाकांत मिश्र और सचिव अवनीश कुमार अवस्थी शनिवार को सुबह तड़के पांच बजे ही गिरिराज परिक्रमा का निरीक्षण करने पहुंच गए। उनके साथ जिलाधिकारी मथुरा अरविंद मलप्पा बंगारी व अन्य अधिकारी भी थे।
अधीनस्थों के साथ प्रमुख सचिव ने पैदल ही परिक्रमा का जायजा लिया। इस दौरान जगह-जगह पर पौराणिक कुंडों व स्थलों का महत्व जानते हुए विकास योजनाओं में शामिल करने की बात कही। प्रमुख सचिव शैलजाकांत मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्रीजी गिरिराजजी के परिक्रमा मार्ग के विकास में स्वयं रुचि ले रहे हैं।
विज्ञापन
इसलिए परिक्रमा मार्ग में विकास के विभिन्न पहलुओ पर मंथन करने व योजनाओं की तैयारी के लिए वह यहां आए हैं। निरीक्षण के बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी। इस अवसर पर अमृतसर की विकास योजना बनाने वाली सिन्सीयर कंसल्टेंसी के सीनियर आर्किटेक्ट, एडीएम कानून व्यवस्था रमेश चंद, जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा और वन विभाग के अधिकारी साथ रहे।