फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wait to see Taj from Mehtab Bagh ADA's view point also submerged due to yamuna flood

Taj Mahal: महताब बाग से ताज के दीदार के लिए करना पड़ेगा इंतजार, एडीए का व्यू पॉइंट भी डूबा

Fri, 21 Jul 2023 01:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Jul 2023 01:49 PM IST
सार

यमुना में आई बाढ़ की वजह से महताब बाग से ताजमहल के दीदार के लिए पर्यटकों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। यहां के बगीचों में पानी भर गया  है। वहीं एडीए का व्यू पॉइंट भी डूबा हुआ है। 
 

विज्ञापन
wait to see Taj from Mehtab Bagh ADA's view point also submerged due to yamuna flood
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के महताब बाग से ताजमहल के दीदार के लिए पर्यटकों को 4 से 5 दिन का इंतजार करना पड़ेगा। बगीचों में बाढ़ का पानी भरा है। एडीए ताज व्यू पॉइंट भी पानी में डूबा हुआ है। बृहस्पतिवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) आगरा सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद ने महताब बाग का जायजा लिया।

विज्ञापन


पर्यटकों के लिए महताब बाग 18 जुलाई से बंद है। एडीए के ताज व्यू पॉइंट पर रोक है। इधर, एत्मादउद्दौला में रिवर साइड स्थित बरादरी में पर्यटकों के जाने पर भी प्रतिबंध है। सत कुइयां, खान-ए-आलम, जोहरा बाग, सराय गेटवे आदि संरक्षित स्मारकों में भरा पानी कम हुआ है, लेकिन हालात अभी पर्यटकों के अनुकूल नहीं।
विज्ञापन


अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया के महताब बाग को छोड़ बाकी स्मारकों में पर्यटकों के भ्रमण पर कोई रोक नहीं। महताब बाग के बगीचों में भरा पानी सूख रहा है। 4 से 5 दिन में स्थिति सामान्य होने पर स्मारक को दोबारा पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। यमुना नदी में अभी लो फ्लड लेवल से ऊपर बह रही है। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए एत्मादउद्दौला के पिछले हिस्से में बैरिकेडिंग है। वहां सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। पर्यटकों को पिछले हिस्से में प्रवेश पर रोक है। यमुना के उफान से प्रभावित हुए अन्य स्मारकों में भी पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दामाद की दौलत पर बिगड़ी नीयत: ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पत्नी ने भी दिया साथ; जानें कहानी

मुख्य गुंबद पर भी बढ़ाए सुरक्षा कर्मी

ताजमहल के मुख्य गुंबद जहां मुमताज और शाहजहां की कब्रें हैं। वहां जाने वाले पर्यटक यमुना की तरफ रेलिंग के पास न जाएं इसके लिए सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। एएसआई अधिकारियों का कहना है कि रेलिंग के पास किसी पर्यटक को जाने की इजाजत नहीं। रिवर साइड में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों व एएसआईकर्मियों की ड्यूटी लगाई है।

ये भी पढ़ें - शराब नकली है या असली: पुरानी बोतलों पर नया क्यूआर कोड, ऐसे होता री-पैकिंग का खेल, पुलिस छापे में बड़ा खुलासा

हेरिटेज गार्डन को भारी नुकसान

यमुना में आई बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान ताज हेरिटेज गार्डन में हुआ है। यहां सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एएसआई ने 20 हेक्टेयर में गार्डन बनाया था। यमुना की रेत पर इस गार्डन को तैयार करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। यमुना ने खतरे का निशान पार किया तो गार्डन डूब गया। घास खराब हो गई। जिसे अब दोबारा विकसित करना पड़ेगा। गार्डन के बराबर से मंटोला नाला है। जिसके उफान से गंदा पानी हेरिटेज गार्डन में भर गया था। हालांकि यहां राजकीय उद्यान में कोई नुकसान नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें - एक घंटा, चार गांव और पांच घर: आगरा के फतेहाबाद में बदमाशों का तांडव, जो मिला लूटते चले गए; दहशत में ग्रामीण

इनका कर सकेंगे दीदार

ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा, रामबाग, फतेहपुर सीकरी आदि स्मारक अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed