फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Using fake QR code Selling Haryana's liquor big stock caught in agra

शराब नकली है या असली: पुरानी बोतलों पर नया क्यूआर कोड, ऐसे होता री-पैकिंग का खेल, पुलिस छापे में बड़ा खुलासा

Fri, 21 Jul 2023 01:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Jul 2023 01:26 PM IST
सार

शराब असली है या नकली इसकी पहचान बोतल पर लगे क्यूआर कोड से हो जाती है, लेकिन आगरा में माफिया ने इस कोड में ही बड़ा खेल कर दिया। नकली क्यूआर कोड से हाईवे के ढाबों और ग्रामीण अंचल में नकली शराब खपाई जा रही थी।
 

विज्ञापन
Using fake QR code Selling Haryana's liquor big stock caught in agra
शराब नकली है या असली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में हरियाणा और दिल्ली की अंग्रेजी शराब नकली क्यूआर कोड लगाकर हाईवे के ढाबों और ग्रामीण अंचल में खपाई जा रही थी। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने ट्रांस यमुना स्थित आजाद नगर के एक घर में छापा मारकर शराब का जखीरा पकड़ा। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी भाग गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दामाद की दौलत पर बिगड़ी नीयत: ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पत्नी ने भी दिया साथ; जानें कहानी

विज्ञापन

ये माल हुआ बरामद 

प्रभारी निरीक्षक सुमनेश कुमार ने बताया कि आजाद नगर में छापे के दौरान शराब की 2751 बोतलें, 151 अद्धे और पौव्वे, नकली ढक्कन, नकली क्यूआर कोड और खाली बोतलें बरामद की हैं। रिजावली फिरोजाबाद निवासी अनुज कुमार को पकड़ा गया है। उसने बताया कि वह अपने साथियों अर्जुन और भोला के साथ मिलकर हरियाणा व दिल्ली से अंग्रेजी शराब ले आता है। यहां कबाड़ी से पुरानी बोतलें खरीदने के बाद उन पर नकली क्यूआर कोड लगाकर मिलावटी शराब को खपाते हैं। 

ये भी पढ़ें - बिस्तर पर बीवी संग घिनौनी हरकत: सिटी मजिस्ट्रेट पति बनाता था अप्राकृतिक संबंध, कोर्ट में बताई दर्दनाक कहानी

री-पैकिंग का खेल 

री-पैकिंग करके शराब को ग्रामीण अंचल और हाईवे के ढाबों पर बेचते हैं। वे लोग करीब एक साल से अवैध रूप से शराब बेच रहे थे। फिरोजाबाद में भी बेचा जा रहा था। केस दर्ज किया गया है, भागे लोगों की तलाश कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें - ससुराल में की ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है...सास-ससुर और पत्नी ने किया ये हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed