फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wah government, bird in Lion Safari!

वाह री सरकार, लायन सफारी में पक्षी!

Sat, 05 Dec 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 05 Dec 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
wah government, bird in Lion Safari!
आखिर बर्ड फेस्टिवल से पर्यटन परवान चढ़े भी तो कैसे? पहले तो मुख्य आयोजन का स्थान ही मकसद के अनुरूप नहीं है दूसरी ओर, वेबसाइट के माध्यम से पर्यटकों और आम लोगों को दी जाने वाली जानकारी तक गलत है।
विज्ञापन

आनन-फानन में तैयार वेबसाइट पर न सिर्फ भ्रामक जानकारियां अपलोड की गईं बल्कि कार्यक्रम में बदलाव को भी अपटेड नहीं किया गया। इस पर बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ चार दिसंबर को मुख्यमंत्री अखिलेश द्वारा किए जाने की सूचना है। हालांकि प्रशासन इस कार्यक्रम में बदलाव की घोषणा कई दिन पहले कर चुका है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अब पांच नवंबर को फेस्टिवल का विधिवत उद्घाटन करने आएंगे। वेबसाइट को तैयार करने में लापरवाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लायन सफारी को दर्शाने वाली विंडो में शेर की बजाय पक्षी नजर आ रहा है। इस वेबसाइट को शुक्रवार शाम तक सिर्फ 1866 लोगों ने ही देखा था, जबकि इस फेस्टिवल का शोर कई दिनों से मचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीठम का नाम तक नहीं
वेबसाइट पर मुख्य आयोजन के दौरान बर्ड वॉचिंग के लिए तीन स्थानों को प्रचारित किया गया है। इसमें चंबल सेंक्च्युरी के अलावा मैनपुरी की समान बर्ड सेंक्च्युरी व इटावा की लायन सफारी है। कीठम बर्ड सेंक्च्युरी के प्रति सरकारी सिस्टम की उदासीनता का आलम यह है कि वेबसाइट पर कीठम का नाम तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed