{"_id":"57780b4f4f1c1b336079a9a6","slug":"vysya-federation-will-spend-100-million-on-social-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजसेवा पर 100 करोड़ खर्च करेगा वैश्य फेडरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजसेवा पर 100 करोड़ खर्च करेगा वैश्य फेडरेशन
अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
वैश्य सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी में दो दिन की कार्यसमिति बैठक में इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने तय किया कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में समाजसेवा पर 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उद्योग और कारोबार जगत में पहचान बना चुकी एक हजार वैश्य महिलाओं की टास्क फोर्स को फेडरेशन तैयार करेगी। फेडरेशन की आजीवन सदस्यता के लिए अगस्त से अक्तूबर के बीच अभियान चलाया जाएगा, वहीं संस्थापक सदस्यों के लिए कम से कम 200 सदस्य जोड़े जाएंगे।
संस्थापक अध्यक्ष व पूर्व सांसद रामदास अग्रवाल ने 13 सूत्रीय इस एजेंडे को कार्यसमिति में रखा। महासचिव बाबूराम गुप्ता ने हर स्टेट प्रेसिडेंट से उनके हर जिले की रिपोर्ट मांगी। सदस्यों से एक से 31 जुलाई के बीच फेडरेशन का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाने को कहा गया।
गुड़गांव में बनेगा भव्य वैश्य भवन
आईवीएफ गुडगांव में एक हजार वर्ग मीटर जमीन पर वैश्य भवन खरीद रहा है। 50 लाख रुपये के 30 दानदाताओं की मदद से यह खरीदा जाएगा। इन्हीं दानदाताओं का ट्रस्ट बनाया जाएगा जो भवन की देखरेख का काम करेगा।
विज्ञापन
वैश्य रत्न से इन्हें नवाजा गया
जूता निर्यातक पूरन डावर, जलसेवक बांके लाल माहेश्वरी, इंजी. सुशील गोयल, समाजसेवी दिनेश बंसल, राम प्रकाश अग्रवाल, वीडी अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, पूर्व डिप्टी मेयर प्रमोद गुप्ता, राकेश अग्रवाल, विजन आगरा अध्यक्ष मुकेश जौहरी, कवि पवन आगरी को केंद्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन ने वैश्य रत्न सम्मान से नवाजा।
लक्ष्मी मंदिर के सहारे जोड़ेंगे देशभर के वैश्य
इस्कॉन और अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर देश भर में लक्ष्मी मंदिर बनाने की तैयारी इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने की है। कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि अष्ट लक्ष्मी मंदिर पूरे देश में बनाए जाएंगे। लक्ष्मी माता के सहारे सभी वैश्यों को जोड़ा जाएगा। देश के पहले लक्ष्मी मंदिर के लिए उन्होंने एक एकड़ जमीन दान में देने का प्रस्ताव भी रखा।
वैश्य बेटे-बेटियों की शादी को वेबसाइट लांच
फेडरेशन के लिए उदयभान अग्रवाल और चंदन मित्तल ने ivfmatrimonial.com वेबसाइट तैयार की, जिसे केंद्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन ने लांच किया। वैश्य समाज के बेटे-बेटियों के विवाह के लिए यह वेबसाइट नि:शुल्क सेवा प्रदान करेगी। देश और दुनिया भर के वैश्य परिवारों के विवाह योग्य बेटे-बेटियों को इस वेबसाइट से जोड़ा जाएगा।
हर साल 200 वैश्य आईएएस बनाने की तैयारी
अध्यक्ष रामदास अग्रवाल ने कहा कि फेडरेशन हर साल वह 200 बच्चों को एक-एक लाख रुपये आईएएस, आईपीएस की तैयारी के लिए छात्रवृत्ति देगा। दो करोड़ रुपये की उन्हें चिंता नहीं है, लेकिन वैश्य समाज को प्रशासनिक क्षेत्र में मजबूत करना बेहद जरूरी है। फेडरेशन मेधावियों की मदद पर फोकस रखेगा।
गोवा में होगा वैश्य महासम्मेलन
आगरा। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के अगले महासम्मेलन को आयोजित करने के लिए कई राज्यों ने अध्यक्ष को प्रस्ताव सौंपे। महाराष्ट्र के वित्त राज्यमंत्री दीपक केसरकर ने अगली कार्यसमिति बैठक को गोवा में कराने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने महाराष्ट्र की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में आईएएस अकादमी खोलने का भी वादा किया।
पोलियो की कहानी ‘ए टेल आफ टू ड्रॉप्स’
केंद्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन ने पोलियो पर लिखी हुई पुस्तक ‘ए टेल आफ टू ड्रॉप्स’ फेडरेशन अध्यक्ष रामदास अग्रवाल को भेंट की। उन्होंने इस पुस्तक को आईवीएफ की वेबसाइट पर लगाने को कहा ताकि इसे सभी पढ़ सकें।
स्टेट प्रेसिडेंट को मिलेंगे अधिकार
बैठक में अध्यक्ष रामदास अग्रवाल ने संविधान संशोधन का प्रस्ताव पारित कराया। इसके तहत स्टेट प्रेसिडेंट को कई अधिकार दिए जाएंगे। संशोधनों के लिए एक महीने में सदस्यों को सुझाव भेजने होंगे, ताकि संगठन को सशक्त बनाया जा सके।