फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vyom Dubey created history, topped with 99.8 percent marks

सीबीएसई 10वीं परीक्षा परिणाम: फिरोजाबाद में व्योम दुबे ने रचा इतिहास, 99.8 फीसदी अंक लेकर रहे अव्वल

Wed, 04 Aug 2021 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 04 Aug 2021 12:11 AM IST
सार

शिकोहाबाद ब्लूमिंग बड्स स्कूल के छात्र व्योम दुबे ने 99.8 फीसदी अंक हासिल कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। जो अभी तक के रिकॉर्ड में पूरे जनपद में सर्वाधिक अंक हैं। वहीं, किड्स कॉर्नर स्कूल की छात्रा श्रेष्ठता जैन ने 99 फीसदी अंक पाकर नाम रोशन किया। मेधावियों की सफलता पर स्कूल संचालकों और परिजनों ने खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन
Vyom Dubey created history, topped with 99.8 percent marks
सीबीएसई 10वीं परीक्षा के परिणाम के बाद खुशी मनाता परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीएसई बोर्ड दसवीं का परिणाम मंगलवार को जारी किया गया। इस बार बिना परीक्षा के आए परिणाम को देखकर विद्यार्थी खुश नजर आए। शिकोहाबाद ब्लूमिंग बड्स स्कूल के छात्र व्योम दुबे ने 99.8 फीसदी अंक हासिल कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। जो अभी तक के रिकॉर्ड में पूरे जनपद में सर्वाधिक अंक हैं। वहीं, किड्स कॉर्नर स्कूल की छात्रा श्रेष्ठता जैन ने 99 फीसदी अंक पाकर नाम रोशन किया। मेधावियों की सफलता पर स्कूल संचालकों और परिजनों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन


सीबीएसई बोर्ड ने 12:30 बजे परीक्षा परिणम की घोषणा की। मोबाइल पर परीक्षा परिणाम देखकर विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। मिठाई लेकर विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। विद्यार्थियों ने अपने सहपाठियों के साथ खुशी में सेल्फी ली। किड्स कॉनर्र स्कूल में आकाश अकक्षांक गंगवार ने 97.8, सुहानी माथुर ने 97.2 फीसदी अंक हासिल किए। डायरेक्टर मयंक भटनागर, प्रधानाचार्य रूपाली भटनागर ने बधाई दी। इधर, माता प्रसाद कलावती स्कूल में 94.8 फीसदी, करन गुप्ता ने 94.4 फीसद, दिव्या पालीवाल 94.2 फीसद, अनुष्प्रिया ने 94 फीसदी अंक पाए हैं। प्रबंधक रामनिवास गुप्ता ने मेधावियों को बधाई दी।

विज्ञापन

सेंट जोंस स्कूल की छात्रा सुहानी भारद्वाज ने 97.3 फीसदी अंक पाकर नाम रोशन किया है। ममता विद्यालय में हिमांशी शर्मा ने 79 फीसदी अंक, अमन वर्मा ने 77.33 फीसदी अंक करने पर प्रधानाचार्य श्रीओम शर्मा ने बधाई दी। प्रोफेसर राजेंद्र सिंह पब्लिक स्कूल में उन्नति शर्मा ने 82.6 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जलेसर रोड स्थित श्री बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर का परीक्षा परिणाम 99.15 रहा। छात्रा कविता कुमारी ने 94.4 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। संत परम दयाल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्र मोंटी शर्मा ने 93.08 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता से तनाव हुआ दूर
कोरोना के कारण शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है। परीक्षार्थी तैयारियों में जुटे रहे थे। परीक्षा की तिथि भी घोषित हुई। परीक्षा को लेकर असमंजस भी बना रहा। अंत में परीक्षाएं निरस्त भी हुई। इस दौर के कारण परीक्षार्थी काफी तनाव में थे। समझ नहीं पा रहे थे कि रिजल्ट कैसे रहेगा। मगर सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा दसवीं में अंकों की बारिश की है। ऐसे में परीक्षार्थियों का तनाव दूर हो गया है।
व्योम सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं
सीबीएसई बोर्ड की दसवीं परीक्षा में ब्लूमिंग बड्स के कक्षा दस के छात्र ब्योम दुबे ने 99.8 प्रतिशत पाकर पूरे जनपद में नाम रोशन किया है। ब्योम ने अपनी सफलता का राज अपनी मेहनत और लगन के साथ शिक्षकों और होम स्टडी को दिया। ब्योम ने कहा कि यह मार्क्स उसे बिना परीक्षा दिये मिले हैं। लेकिन अगर परीक्षा देता तो भी उसकी यही उपलब्धि होती। ब्योम का कहना है कि उसका ध्यान इंटर की परीक्षा में भी इसी श्रेमी को बनाये रखने पर जोर होगा। इसके बाद वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन कर देश की सेवा करेगा। विद्यालय प्रबंधक राज पचौरी और प्रधानाचार्या सुमनलता पचौरी का धन्यवाद दिया।
एयरोनॉटिकल इंजीनियर बनना चाहती है श्रेष्ठता
फिरोजाबाद। दसवीं परीक्षा में 99 फीसदी अंक उत्तीर्ण करने वाली श्रेष्ठता एयरोनॉटिकल इंजीनियर बनना चाहती हैं। वह रॉकेट बनाकर पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन करना चाहती हैं। वह बर्फखाना चौराहा निवासी आशीष जैन और रजनी जैन की पुत्री हैं। श्रेष्ठता ने बताया कि प्री-बोर्ड परीक्षा में भी 99 फीसदी अंक हासिल किए थे। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण ऑनलाइन शिक्षा रही। मगर उसी अंदाज में पढ़ाई की, जैसे स्कूल, कोचिंग में करते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन और ऑफलाइन शिक्षा में बहुत अंतर है। मगर परिस्थिति के साथ हमें खुद में बदलाव लाना चाहिए।

यह रहा मूल्यांकन का फार्मूला
किड्स कॉर्नर स्कूल के प्रशासक मंयक भट्नागर ने बताया कि सीबीएसई हाईस्कूल में इस बार मूल्यांकन में चालीस फीसदी अंक प्री बोर्ड जबकि 30 फीसदी मिड टर्म परीक्षा, वहीं 20 फीसदी इंटरनल असेंसमेंट और दस फीसदी यूनिट टेस्ट का अंक जोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed