फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vrindavan saints passed a condemnation motion against the president of Braj Foundation

वृंदावन: द ब्रज फाउंडेशन के अध्यक्ष के विरुद्ध संतों में आक्रोश, मुख्यमंत्री योगी पर गलत बयान देने का आरोप

Mon, 10 Jan 2022 08:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Jan 2022 08:59 PM IST
सार

वृंदावन के संतों ने जिला प्रशासन से द ब्रज फाउंडेशन के अध्यक्ष विनीत नारायण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
Vrindavan saints passed a condemnation motion against the president of Braj Foundation
बैठक में मौजूद संत और महंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में गलत टिप्पणी करने पर द ब्रज फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं पत्रकार विनीत नारायण के खिलाफ वृंदावन के संत समाज में आक्रोश है। संतों ने चतु:संप्रदाय के श्री महंत फूलडोल बिहारी दास महाराज की अध्यक्षता में सोमवार को श्रोतमुनि आश्रम में बैठक कर निंदा प्रस्ताव पारित किया। बैठक में संत, महंतों और भागवत प्रवक्ताओं ने विनीत का बहिष्कार करने की बात कही है। संतों ने जिला प्रशासन से विनीत नारायण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


भागवत प्रवक्ता कृष्ण चंद्र ठाकुर ने कहा कि ऐसी दूषित मानसिकता के व्यक्ति को वृंदावन में प्रवेश ही नहीं देना चाहिए। महामंडलेश्वर नवल गिरी ने कहा कि ऐसे लोग समाज के लिए कलंक के समान होते हैं। कार्ष्णि नागेंद्र महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री सनातन धर्म की रक्षा मंदिर एवं संस्कृति के संरक्षण में लगे हैं। हिंदूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसे व्यक्तियों की जांच एजेंसियों द्वारा जांच कराकर इनकी संपत्ति का ब्योरा जनता के सामने रखना चाहिए। 
विज्ञापन


विनीत नारायण ने दी सफाई, आरोप बताए निराधार
वृंदावन के संत समाज द्वारा निंदा प्रस्ताव पारित करने के बाद द ब्रज फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं पत्रकार विनीत नारायण ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म व ब्रज संस्कृति की रक्षा में वह सदा संघर्ष करते रहेंगे। जो संत हैं, वह सत्य का साथ देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed