फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kumbh Mela 2021 in Vrindavan UP News: sixteen hundred policeman will be deployed in kumbh mela

Kumbh Mela 2021: वृंदावन कुंभ मेले की सुरक्षा संभालेंगे 1625 पुलिसकर्मी, 175 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

Fri, 08 Jan 2021 06:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Jan 2021 06:52 PM IST
सार

  • दो जोन-सात सेक्टरों में बांटी गई है वृंदावन कुंभ की सुरक्षा
  • एक अस्थायी पुलिस लाइन, दो थाने और 10 चौकियां भी बनेंगी

विज्ञापन
Kumbh Mela 2021 in Vrindavan UP News: sixteen hundred policeman will be deployed in kumbh mela
वृन्दावन में कुम्भ मेला 2021: स्थल का जायजा लेते आईजी ए. सतीश गणेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन में होने वाले कुंभ मेले की सुरक्षा दो जोन और सात सेक्टरों में बांटी गई है। पुलिस लाइन के साथ दो थाने और 10 चौकियां भी बनाई गई हैं। पूरे कुंभ मेले की सुरक्षा 1625 सुरक्षाकर्मियों के कंधों पर होगी। जोन में एएसपी सेक्टरों की कमान सीओ संभालेंगे। यहां आने वाले संत और श्रद्धालु सीसीटीवी की नजर में रहेंगे। कंट्रोल रूम से मेला स्थल की हर गतिविधि पर नजरें रखी जाएंगी।

विज्ञापन


16 फरवरी से शुरू होने वाले कुंभ मेले की सुरक्षा का खाका खींच लिया गया है। संतों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी मुस्तैद नजर आएंगे। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने मेले के नोडल प्रभारी एसपी सुरक्षा रोहित मिश्र को जिम्मेदारी सौंपी है। 
विज्ञापन


नोडल प्रभारी ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वृंदावन कुंभ स्थल को देखने के बाद पूरा खाका तैयार कर लिया है। इसके लिए मथुरा से बाहर की भी फोर्स मंगाई है। फरवरी के पहले सप्ताह में फोर्स आकर मोर्चा संभाल लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

175 सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी नजर
कुंभ मेला स्थल पर आने वाले संत हो या फिर श्रद्धालु सीसीटीवी कैमरों की नजर में होंगे। इसके लिए 125 फिक्सड कैमरे लगेंगे तो 50 पीटीजेड कैमरों से नजर रखी जाएगी। कंट्रोल रूम से हर मेला क्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी संदिग्ध दिखने वाले पर कार्रवाई का मुस्तैद नजर आएंगे।

फायर स्टेशन पर अलर्ट रहेंगी गाड़ियां
मेला स्थल पर एक फायर स्टेशन भी बनाया जाएगा। इसमें तीन बड़ी दमकल की गाड़ियां, तीन छोटी गाड़ियां तैयार रहेंगी, वहीं मोबाइल बाइकें भी रखी जाएंगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।

वृंदावन और मेला स्थल पर बनेंगी 23 पार्किंग
कुंभ मेला परिसर और वृंदावन में 23 पार्किंग बनाई जाएंगी। इसके लिए यातायात पुलिस ने पूरा खाका खींच लिया है। मेला स्थल के अलावा छटीकरा, पानीगांव तिराहा भी पार्किंग बनेंगी। चिन्हित ई-रिक्शा से दिव्यांग, वृद्ध श्रद्धालुओं को कुंभ मेला स्थल तक पहुंचाया जाएगा।

ये होंगे सुरक्षा में तैनात 
एएसपी-2
सीओ-7
इंस्पेक्टर-40
एसआई-155
आरक्षी- 1000
पीएसी- पांच कंपनी
फ्लड पीएसी- एक कंपनी
महिला पुलिसकर्मी-100
एलआईयू की टीम
वायरलेस सेट की टीम
वाच टावर-10
ट्रैफिक बूथ-20।

फरवरी में संभालेंगे जवान सुरक्षा: मिश्र
एसपी सुरक्षा एवं कुंभ मेला के नोडल अफसर रोहित मिश्र ने बताया कि दो जोन और सात सेक्टरों में कुंभ मेला स्थल की सुरक्षा बांटी गई है। करीब 1625 सुरक्षाकर्मियों के कंधों पर सुरक्षा होगी। फायर स्टेशन के अलावा पार्किंग स्थल भी बनाए गए हैं। फरवरी के प्रथम सप्ताह में पुलिसकर्मी सुरक्षा संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed