फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vrindavan Banke Bihari Mandir Darshan New Arrangement For Devotees Crismistmas And New Year

वृंदावनः ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन की वन-वे व्यवस्था लागू, भारी वाहनों का प्रवेश बंद

Sat, 25 Dec 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा-वृंदावन
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा-वृंदावन Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 25 Dec 2021 12:09 AM IST
सार

25 और 26 दिसंबर को वृंदावन में होने वाली भीड़ के मद्देनजर पुलिस ने शुक्रवार रात से बाहरी वाहनों के प्रवेश को अंदर जाने से रोक दिया है। शहर के सभी नाकों पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस का पहरा बैठाया गया है।

विज्ञापन
Vrindavan Banke Bihari Mandir Darshan New Arrangement For Devotees Crismistmas And New Year
मंदिर में की गई बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रबंधन ने वनवे व्यवस्था कर बैरिकेडिंग कर दी है। इस नई व्यवस्था के बाद मंदिर के एक गेट से श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा और दूसरे गेट से निकाला जाएगा। व्यवस्था में हुए बदलाव के बाद भीड़ के नियंत्रित होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन

दो जनवरी तक भीड़ की उम्मीद
25 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी तक ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ होने की संभावना जताई जा रही है। इसके पीछे 25 दिसंबर को शनिवार और अगले दिन रविवार के साथ ही 1 जनवरी को भी शनिवार और 2 जनवरी को रविवार का होना माना जा रहा है। मंदिर प्रबंधन की माने तो शनिवार रविवार का होना भीड़ का कारण बन सकता है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इस बार बैरीकेड कर वन वे व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन

कोविड नियमों का करें पालन
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं को मंदिर के गेट नंबर दो, तीन और पांच से प्रवेश और एक व चार से निकासी दी जाएगी। वहीं मंदिर के बाहर गलियों में भी बैरिकेड लगाए गए हैं, जिससे लोग एक मार्ग से ही मंदिर में प्रवेश कर सकें। उन्होंने बताया कि कोरोना के नए वैरियंट को देखते हुए मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड नियमों का पालन करने की मुनादी भी लगातार की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वृंदावन में बाहरी वाहनों का प्रवेश बंद
25 और 26 दिसंबर को वृंदावन में होने वाली भीड़ के मद्देनजर पुलिस ने शुक्रवार रात से बाहरी वाहनों के प्रवेश को अंदर जाने से रोक दिया है। शहर के सभी नाकों पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस का पहरा बैठाया गया है। मथुरा-वृंदावन मार्ग, वृंदावन छटीकरा मार्ग, वृंदावन यमुना एक्सप्रेसवे मार्ग, वृंदावन जैंत मार्ग पर बैरियर लगाए गए हैं। यह व्यवस्था शुक्रवार की रात से लागू कर दी गई। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने लोगों से अपील की है कि क्रिमसम व नए साल पर श्रद्धालु नियमों का पालन करें, इससे व्यवस्था संभालने में आसानी रहेगी।
आगरा: अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके पैतृक गांव बटेश्वर आएंगे सीएम योगी, तैयारियों में जुटा प्रशासन
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed