फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   voting will be on tomorrow for agra university student union

आगरा विवि छात्र संघ चुनावः प्रचार थमा, मतदान से पहले पढ़ लें ये खबर

Sun, 15 Oct 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sun, 15 Oct 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
voting will be on tomorrow for agra university student union
अागरा ‌व‌िवि - फोटो : अमर उजाला
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आवासीय संस्थानों के छात्रसंघ चुनाव का प्रचार शनिवार शाम पांच बजे थम गया। मतदान 16 अक्तूबर को होगा। इसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। आखिरी दिन प्रत्याशियों और छात्र नेताओं ने सभी संस्थानों की दौड़ लगाई।  
विज्ञापन


 छात्र संगठनों के साथ निर्दलीय पैनल ने सभी संस्थानों में संपर्क करने की कोशिश की। प्रत्याशियों की फोटो उनके नाम के साथ स्कैन कराकर बांटे गए। प्रत्याशियों ने संस्थानों और शाम को छात्र-छात्राओं के घर जाकर प्रचार किया। इस बार सभी आवासीय संस्थानों के 2370 छात्र-छात्राओं को चुनाव में मतदान करना है। 
विज्ञापन


कुछ छात्र शनिवार को ही दिवाली के लिए घर जाना चाहा, उनको रोकने का प्रयास छात्र संगठनों और प्रत्याशियों ने किया। यह स्थिति इंजीनियरिंग संस्थान में खासतौर पर देखी गई। सूत्रों के मुताबिक कुछ छात्र घर जा चुके हैं। शनिवार को घर जाने के लिए 40 छात्रों ने ट्रेन का आरक्षण कराया था। इनको मतदान के लिए मनाया गया। खुद के खर्चे पर घर भेजने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2370 मतदाता लेंगे हिस्सा

छात्रसंघ चुनाव में विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों के कुल 2370 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. गिरजाशंकर शर्मा के मुताबिक फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट के 148, लाइफ साइंस के 214, फैकल्टी ऑफ साइंस के 560, फैकल्टी ऑफ आर्ट के 743, फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट के 246, होम साइंस के 95 और फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के 364 छात्र-छात्राएं चुनाव में मतदान कर सकेंगे।

आज भी प्राप्त कर सकते हैं परिचय पत्र

जनसंपर्क अधिकारी डा. गिरजाशंकर शर्मा ने बताया कि रविवार को अवकाश के दिन भी विश्वविद्यालय खुलेगा। सभी विभागों के अध्यक्ष पूर्वाह्न 11 से दोपहर दो बजे तक परिचय पत्र बांटेंगे। 

जिन छात्रों ने अभी तक परिचय पत्र नहीं लिया है, वह प्राप्त कर सकते हैं। परिचय पत्र के बिना मतदान की अनुमति नहीं प्रदान की जाएगी। यह निर्णय कुलपति की अध्यक्षता में शनिवार शाम हुई चुनाव समिति की बैठक में लिया गया।

बनाए गए सात मतदान केंद्र

छात्रसंघ चुनाव के लिए सात मतदान केंद्र बनाए गए हैं। स्कूल ऑफ लाइफ साइंस के केंद्र संख्या एक में संबंधित संस्थान के सभी मतदाता मतदान करेंगे। स्कूल ऑफ लाइफ साइंस के केंद्र संख्या दो में ललित कला संकाय के विद्यार्थी, विश्वविद्यालय मॉडल स्कूल के केंद्र में गृह विज्ञान संकाय की छात्राएं मतदान करेंगी। 

दाऊदयाल संस्थान में विज्ञान संकाय के सभी मतदाता, आईटीएचएम के कैंटीन वाले भवन में प्रबंधन संकाय के सभी मतदाता, बेसिक साइंस संस्थान के कंप्यूटर विज्ञान विभाग में अभियांत्रिकी संकाय और बेसिक विज्ञान संकाय में कला संकाय के सभी मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed