फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   voting for first term today

आज लिखी जाएगी किस्मत

Sun, 11 Oct 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 11 Oct 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
voting for first term today
जिला और क्षेत्र पंचायत चुनाव में पहले चरण के लिए रविवार को मतदान होगा। 555459 मतदाता बैलेट पेपर पर मुहर लगाकर 1850 क्षेत्र पंचायत और 234 जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की किस्मत लिखेंगे। मतदान कराने के लिए शनिवार को सुबह ब्लाक मुख्यालयों से रवाना पोलिंग पार्टियां देर शाम तक निर्धारित बूथों तक पहुंच चुक गईं।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों के मंडी समिति से निकलने के समय बाईपास पर जाम जैसे हालात हो गए। इधर पोलिंग बूथों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त का काम दिन भर जारी रहा। विद्युत कर्मचारी बिजली की लाइनें डाल रहे थे तेाकि वहां पहुंचने पर पोलिंग पार्टियों को असुविधा न हो। फतेहाबाद में क्षेत्र पंचायत की 93 सदस्य सीटों के लिए 343 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां155746 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी दीपक मीना ने फतेहाबाद के अतिसंवेदनशील नयापुरा मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। शमसाबाद के लिए एसएस डिग्री कालेज को मतगणना केंद्र बनाया गया है। पोलिंग पार्टिंयां यहां से रवाना हुईं। मतदान के बाद मतपेटिकाएं भी यहीं जमा की जाएंगी। सुबह कालेज प्रांगण में मैले जैसा नजारा था। पुलिस लाइन से कई पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी थी लेकिन कई ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। एसपी ग्रामीण अखिलेश नरायण सिंह उन्हें कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसडीएम फतेहाबाद जेपी सिंह ने बताया कि अति संवेदनशील बूथ बड़ोवरा खुर्द, बड़ोवरा कलां, रोहई खास, कुर्राचित्तरपुर, करोधना कलां, करौधना खुर्द, पल्टुआपुरा, हिमायुपुर, कुतकपुर पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। वीडियो रिकार्डिंग के लिए 50 कैमरों की भी व्यवस्था की गई है। एत्मादपुर और खंदौली में ब्लाक कार्यालय से पोलिंग पार्टीयों को रवाना किया गया। खंदौली के आरओे केपी सिंह ने बताया कि ब्लाक में 178 बूथ बनाए गए हैं। ब्लाक में 13 अतिसंवेदनशील प्लस बूथ है जहां मतदान की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला चरण : एक नजर
क्षेत्र पंचायत      1854 प्रत्याशी
जिला पंचायत    234 उम्मीदवार
निर्विरोध निर्वाचित  15 बीडीसी व इतने ही जिला पंचायत सदस्य
कुल मतदाता     555459
मतदान केंद्र     475
मतदेय स्थल   802
कहां कितने वोटर
तहसील एत्मादपुर
ब्लॉक एत्मादपुर  119502
ब्लॉक खंदौली   129942
तहसील फतेहाबाद
ब्लॉक शमसाबाद  155746
ब्लॉक फतेहाबाद  150269
प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
रात भर नहीं सोए समर्थक
चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रचार बंद होने के बाद प्रत्याशी मतदाताओं के बजाए जाति विशेष के चौधरियों को साधने में जुटे रहे जो वोटरों को प्रभावित कर सकते हैं। जिला पंचायत से ज्यादा सरगर्मी क्षेत्र पंचायत सदस्यों में देखी गई। रात भर एक गांव से दूसरे गांव और एक मुहल्ले से दूसरे मुहल्ले में जाकर अपनी गोट बिठाए। जमकर शराब, साड़ियां और नगदी तक बांटे जाने की खबरें मिल रही हैं। प्रत्याशियों के समर्थक रात भर नहीं सोए। मतदाता पर्चियां बनाने का काम चलता रहा। मतदान केंद्रों पर एजेंटों के लिए बस्ते तैयार किए गए। इनमें जरूरत पर खर्च के लिए ठीकठाक रकम रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed