फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Voters returned disappointed due to absence of name in voter list

Agra News: मतदाता सूची में नाम न होने से मायूस लौटे मतदाता

Wed, 08 May 2024 03:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 08 May 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Voters returned disappointed due to absence of name in voter list
कासगंज। लोकसभा चुनाव में मतदान कर अपनी सहभागिता दर्ज कराने आए काफी संख्या में मतदाताओं को मायूस होकर लौटे। वह मतदान नहीं कर सके। इसका कारण रहा कि उनका नाम ही मतदान सूची में नहीं था। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन ने काफी प्रयास किए। इसमें नए मतदाताओं के नाम बढ़ाने के साथ पुराने मतदाताओं के नाम नहीं कटें, इसका ध्यान रखने के लिए प्रशासन ने कवायद की, लेकिन मतदान के दिन यानि 7 मई मंगलवार को इस सारी कवायद की पोल खुल गई। उन्होंने अपना काम सही से पूरा नहीं किया। कासगंज विधानसभा के दुर्बीन सिंह जूनियर हाईस्कूल महमदपुर पुख्ता में मिली कैलाश देवी ने बताया कि उनके घर में 7 सदस्य हैं लेकिन चार का नाम सूची में नहीं है। उनके दोनों बेटे और उनकी बहुओं का नाम कट गया है। इसी बूथ पर मिली चरण देवी ने बताया कि उनका वोट तो आ गया है लेकिन उनके पति का नाम नहीं है। इसी तरह शहर के नगर पालिका इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर गजेंद्र गोयल ने तो वोट डाल दिया लेकिन उनकी पत्नी का वोट इस बार कट गया। इससे वह नाराज दिखे। इसी तरह शहर के ही मतदान केंद्र आजाद गांधी पार्क में वोट डालने आए युवा विनायक ने बताया कि नगर पालिका के चुनावों में तो उन्होंने वोट डाला था लेकिन इस बार मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है। इसी बूथ पर मिलीं महिला शिखा का भी वोट नहीं इस बार नहीं आया। इससे बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची तैयार करने की कवायद की पोल खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed