{"_id":"5f38fc958ebc3e3cb85a8008","slug":"voters-party-workers-reach-for-havan-in-collectorate-police-lodge-fir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट में हवन करने पहुंचे वोटर्स पार्टी के कार्यकर्ता, पुलिस ने बंद कराया अनुष्ठान, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट में हवन करने पहुंचे वोटर्स पार्टी के कार्यकर्ता, पुलिस ने बंद कराया अनुष्ठान, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 16 Aug 2020 04:01 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 16 Aug 2020 04:01 PM IST
सार
16 नामजद सहित 56 लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में हवन करने पहुंचे वोटर्स पार्टी के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल पार्टी के कार्यकर्ता शनिवार को कलक्ट्रेट में यज्ञ करने पहुंच गए। कोतवाली पुलिस जानकारी मिलने पर पहुंच गई। बिना अनुमति हो रहे आयोजन को रुकवाने के साथ ही पुलिस ने 15 नामजद व अज्ञात लोगों के विरुद्ध महामारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
सप्ताहिक लॉकडाउन और 15 अगस्त को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार की सुबह वोटर्स पार्टी के कई कार्यकर्ता कलक्ट्रेट परिसर में जमा हो गए। वहां कोरोना से बचाव के लिए हवन करने के लिए साजो सामान जुटा लिया गया।
हवन की आग जलने से पहले पुलिस वहां आ पहुंची। हवन को लेकर जब पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सादेश अली मसीह से अनुमति के बारे में पूछा गया तो वह चुप्पी साध गए। आयोजन को यही रोक देने की बात कही तो वहां मौजूद पार्टी के लोग विरोध करने लगे। इस दौरान चौकी इंचार्ज, महिला थाना प्रभारी भी वहां आ चुके थे। पुलिस ने हिदायत दी कि यदि कार्यकर्ता वहां से नहीं हटे तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की कड़ाई के बाद वोटर्स पार्टी के लोगों ने वहां से हट गए। हवन आदि का सामान समेट कर वहां से चले गए। इसके बाद पुलिस ने 15 नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

बिना किसी सूचना और परमीशन के हवन करने के लिए जमा हुए 15 नामजद व अज्ञात लोगों के विरुद्ध महामारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। - भानू प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली
इनके विरुद्ध दर्ज हुई रिपोर्ट
पुलिस ने वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल पार्टी के 16 नामजद सहित 56 लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने वीरेंद्र कुमार आर्य निवासी नगला काधर फर्रुखाबाद, कुशराम निवासी सुभाष नगर छिबरामऊ कन्नौज, सुरेश निवासी पीतम नगर हरोड़ा सिकंदरपुर वैश्य कासगंज, सादेश अली मसीह निवासी गांव मधाऊ शहर कोतवाली, शरन सिंह निवासी शाहजहांपुर घिरोर, मुनेश्वर सिंह नगरिया धर्मानंद दन्नाहार, कृष्णपाल सिंह यादव निवासी ब्योंति खुर्द शहर कोतवाली, बबली निवासी नबादा, कमलेश कुमारी निवासी शाहजहांपुर घिरोर, पूजा निवासी मानिकपुर भोगांव, उर्मिला देवी निवासी टिंडौली दन्नाहार, तारावती निवासी धर्मंगदपुर नगरिया दन्नाहार, आशा निवासी छोटी नगरिया, स्नेहलता निवासी रंपुरा थाना कुर्रा, सीमा निवासी राधा नगर कोतवाली और अमिता निवासी शरीफपुर कुरावली के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।\