फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Voter List Revision Work Starts in Kasganj

यूपी चुनाव 2022: यदि 18 साल के हैं तो आपके पास है मतदाता बनने का मौका, करें ये काम

Sat, 13 Nov 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Nov 2021 12:05 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव 2022 को ध्यान में रखते हुए इस समय मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य जिलेभर में चलाया जा रहा है। सूची पुनरीक्षण के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 नवंबर तक पूरी होनी है।

विज्ञापन
Voter List Revision Work Starts in Kasganj
मतदाता सूची

विस्तार

अगर आप 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं और मतदाता नहीं बने हैं तो आपके पास इसका अच्छा अवसर है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इस समय मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। इस अभियान के तहत कासगंज में शनिवार को विशेष पुनरीक्षण अभियान चलेगा। अपने बूथ पर पहुंच कर अपना नाम सूची में देखने के बाद मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। नाम न होने पर अपना नाम सूची में बढ़वा सकते हैं।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव 2022 को ध्यान में रखते हुए इस समय मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य जिलेभर में चलाया जा रहा है। सूची पुनरीक्षण के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 नवंबर तक पूरी होनी है। इस अविध में चार विशेष अभियान भी आयोग द्वारा निर्धारित किए गए हैं। इनमें से एक विशेष अभियान 7 नवंबर को हो चुका है। अब 13,21 एवं 27 नवंबर को विशेष अभियान चलने हैं। 
विज्ञापन


जनपद की तीनों विधानसभाओं में 1233 बूथों पर बीएलओ सूची के साथ बैठेंगे। 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम सूची में शामिल किए जाएंगे। इसके साथ ही जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम सूची से हटाए जाएंगे। या जो मतदाता अपने पुराने स्थल से दूसरे स्थान पर चले गए हैं उसके लिए स्थान परिवर्तन कराना चाहते हैं तो वे भी अपना आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन सा प्रारूप किसके लिए
- निर्वाचक नामावली में नाम शामिल कराने के लिए प्रारूप 6
- किसी प्रवासी निर्वाचक द्वारा निर्वाचक नामावाली में नाम शामिल कराने के लिए प्रारूप 6 ए
- नाम विलोपित कराने के लिए प्रारूप 7
- प्रविष्टियों में सुधार के लिए प्रारूप 8
- एक निर्वाचन क्षेत्र से निवास स्थानांतरित कराने के लिए प्रारूप 8 ए

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज गुप्ता ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed