{"_id":"5e1ca1738ebc3e87f1180a96","slug":"vollyball-championship-mainpuri-news-agr424621883","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीफाइनल में पहुंची कई टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमीफाइनल में पहुंची कई टीमें
विज्ञापन
13एमएनपी-07-पंड़ित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में राज्य स्तरीय जूनियर बालिका वॉलीबाल में खेलतीं बाल?
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। खेल निदेशालय एवं उप्र वॉलीबाल संघ के समन्वय से आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, आगरा मंडल, लखनऊ होस्टल व वाराणसी मंडल ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तीसरे दिन खेले गए क्वार्टर फाइनल मैचों का शुभारंभ जिला वॉलीबाल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एसबीआरएल एकेडमी के निदेशक अनुपम गुप्ता एडवोकेट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
सोमवार को राजकीय स्टेडियम में खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने कानपुर मंडल को सीधे सेटों में 25-7, 25-8, 25-11 के अंतर से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जबकि दूसरे संघर्ष पूर्ण क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वाराणसी मंडल ने मेरठ मंडल को 25-20, 25-19, 22-25, 20-25, 16-14 के अंतर से पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
अयोध्या मंडल व आगरा मंडल के मध्य खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आगरा मंडल ने अयोध्या मंडल को 25-20, 25-17, 23-25, 25-11 के अंतर से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लखनऊ होस्टल ने बस्ती मंडल को 25-22, 25-17, 25-14 के अंतर से पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान उप्र वॉलीबाल संघ के महासचिव सुनील तिवारी, प्रभारी क्रीड़ाधिकारी एसएस चौहान, उप क्रीड़ाधिकारी संजीव वर्मा, वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष प्रदीप चौहान, सचिव राघवेंद्र दुबे, उपाध्यक्ष पंकज राठौर, राष्ट्रीय रेफरी धीरेंद्र सचान, वॉलीबाल कोच धीरेंद्र सिंह, प्रवेंद्र यादव, गौरव त्यागी, भाजपा विस्तारक ऋषभराज सिंह, जयदीप चौहान, सौरभ चौहान, मुकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।