फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vMP said- departments should complete the targets on time

Agra News: सांसद बोले-लक्ष्यों को समय से पूरा करें विभाग

Thu, 12 Jun 2025 01:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 12 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
vMP said- departments should complete the targets on time
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित दिशा की बैठक में मौजूद सांसद देवेश शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रतने
कासगंज। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक सांसद देवेश शाक्य की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि सभी विभाग जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों का लाभ पात्रों तक पहुंचाएं और लक्ष्य को समय से पूरा करें। कार्यों में पारदर्शिता रखी जाए।सांसद ने बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम सहित अन्य स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। सांसद ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की मनरेगा योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय पेयजल मिशन सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी करते हुए समीक्षा की। उन्होंने विभाग वार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए।जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बैठक में योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक में सांसद के द्वारा दिए निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित हो। इस दौरान सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान, जिला पंचायत अध्यक्ष रतनेश कश्यप, प्रभारी वनाधिकारी सुंदरेशा, मुख्य विकास अधिकारी सचिन, अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed