फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vivekananda, Chhavni, and Gopichand College emerged as winners in girls' kabaddi.

Agra News: बालिका कबड्डी में विवेकानंद, छावनी और गोपीचंद कॉलेज बने विजेता

Tue, 06 Oct 2026 02:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 06 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Vivekananda, Chhavni, and Gopichand College emerged as winners in girls' kabaddi.
बालिका कबड्डी प्रतियोगिता
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय जनपदीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिले की 15 टीमों ने इसमें प्रतिभाग किया। अंडर-14 में विवेकानंद इंटर कॉलेज, 17 में छावनी इंटर कॉलेज और 19 में गोपीचंद शिवहरे इंटर कॉलेज के खिलाड़ी विजेता रहे।
विज्ञापन

खेल का शुभारंभ छावनी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य एवं संयोजक मंजू रानी ने किया। अंडर-14 वर्ग के फाइनल मुकाबले में विवेकानंद इंटर कॉलेज, जरुआ कटरा ने छावनी इंटर कॉलेज को रोमांचक मुकाबले में 14-12 से हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 वर्ग में छावनी इंटर कॉलेज, आगरा कैंट ने विवेकानंद इंटर कॉलेज को 32-4 से पराजित कर ट्रॉफी जीती। वहीं अंडर-19 वर्ग में गोपीचंद शिवहरे कन्या इंटर कॉलेज, सदर ने छावनी इंटर कॉलेज को 18-12 से शिकस्त देकर जनपदीय विजेता का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य अधिशासी अधिकारी (कैंट) दीपक मोहन और रक्षा संपदा अधिकारी यशपाल सिंह ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन ललित पाराशर व प्रशांत शुक्ला ने किया। इस दौरान सह-सचिव रवि प्रकाश, रजनेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, अंकुर लवानिया, दीपा भगत, पूनम चाहर, जनार्दन राणा सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed