फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vision 2047 will bring change in the life of every citizen

Agra News: हर नागरिक की जिंदगी में बदलाव लाएगा विजन 2047

Fri, 21 Nov 2025 02:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Vision 2047 will bring change in the life of every citizen
फतेहाबाद रोड स्थित एक रिसॉर्ट में भाजपा की ब्रजक्षेत्र की संगठनात्मक बैठक में शामिल भाजपा नेता। - फोटो : संवाद
आगरा। भाजपा की संगठनात्मक बैठक बृहस्पतिवार को फतेहाबाद रोड के एक रिसाॅर्ट में हुई। मुख्य अतिथि ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ़ के लक्ष्मण ने कहा कि भाजपा ने विकसित उत्तर प्रदेश विजन 2047 तैयार किया है। इससे प्रदेश के हर व्यक्ति के जीवन में बदलाव आएगा।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद ने ब्रज क्षेत्र के जिलों के अध्यक्ष, प्रभारी, प्रवासी और समस्त जनप्रतिनिधि के साथ विजन 2047 और प्रदेश को 6 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के बारे में चर्चा की। इसके साथ ही पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए यह जाना कि वह संगठन के कार्यों में कितना सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध नियंत्रण, आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचा, महिला सुरक्षा और रोजगार सृजन में सशक्त प्रगति हुई है। अब इस मिशन के 12 प्रमुख सेक्टर हैं जिनमें कृषि, औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, तकनीक, पर्यटन, सुरक्षा आदि शामिल हैैं। विजन 2047 में समग्र विकास, सांस्कृतिक पुनर्जागरण, अर्थ शक्ति और जीवन शक्ति को केंद्र बिंदु मानकर कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा राजकुमार चाहर, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, ब्रज बहादुर उपाध्याय, ब्रज क्षेत्र महामंत्री राकेश मिश्रा, ब्रज क्षेत्र प्रभारी संतोष सिंह, डीपी भारती, संजीव अग्रवाल, अशोक कटारिया, देवेंद्र सिंह, विनोद अग्रवाल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, अंजुला माहौर, पूरन प्रकाश, वीरेंद्र सिंह राणा, जीएस धर्मेश, पक्षालिका सिंह, छोटेलाल वर्मा, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनियां, मीडिया प्रभारी नवल तिवारी व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed