फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Virharu Gram Panchayat receives 1 crore rupees for development, ranks third in the country for sustainable development at the national level, and Union Minister SP Singh Baghel presents a shield to the village head.

Agra News: विरहरू ग्राम पंचायत को विकास के लिए मिले 1 करोड़, राष्ट्रीय स्तर पर सतत विकास में देश में मिला तीसरा स्थान, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने ग्राम प्रधान को सौंपी शील्ड

Thu, 04 Jun 2026 12:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Virharu Gram Panchayat receives 1 crore rupees for development, ranks third in the country for sustainable development at the national level, and Union Minister SP Singh Baghel presents a shield to the village head.
केंद्रीय पंचायती राज मंत्री एसपी सिंह बघेल ने ग्राम प्रधान भूरी सिंह परमार को शील्ड प्रदान कर स - फोटो : संवाद
सैंया। विकास खंड सैंया की ग्राम पंचायत विरहरू को सतत विकास के क्षेत्र में बेहतरीन कार्यों के लिए विरहरू को देशभर में तीसरा स्थान मिला है। ग्राम पंचायत की इस उपलब्धि पर बुधवार को दिल्ली स्थित पंचायती राज मंत्रालय में आयोजित समारोह में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री एसपी सिंह बघेल ने ग्राम प्रधान भूरी सिंह परमार को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन




सैंया विकास खंड की 44 ग्राम पंचायतों में से विरहरू को यह मुकाम गांव में कराए गए अनुकरणीय विकास कार्यों के कारण मिला है। पंचायत में पक्की नालियां, खड़ंजे, चमचमाती स्ट्रीट लाइटें, सामूहिक सुलभ शौचालय, आधुनिक लाइब्रेरी, ग्राम सचिवालय, 50 टीटीएसपी टंकियों सहित पेयजल के लिए बड़ी पानी की टंकी जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन चौतरफा सुविधाओं के चलते ही विरहरू का चयन राष्ट्रीय स्तर पर टॉप तीन में हुआ।
विज्ञापन






विकास के लिए मिले 1 करोड़ रुपये

यह सम्मान पूर्व में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से दिया जाना प्रस्तावित था, लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने ग्राम प्रधान को यह पुरस्कार सौंपा। ग्राम पंचायत के विकास को और गति देने के उद्देश्य से सरकार की ओर से पहले ही 1 करोड़ की पुरस्कार राशि आवंटित की जा चुकी है। ग्राम प्रधान को मिले इस राष्ट्रीय सम्मान से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed