फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   viral fever,health Department,kasganj,dengue death

स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं बदहाल, झोलाछापों की चांदी

Thu, 21 Oct 2021 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
viral fever,health Department,kasganj,dengue death
कासगंज के ढोलना में एक ग्रामीण चिकित्सक के यहां इलाज कराते मरीज - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिले में दो माह से डेंगू व बुखार का प्रकोप चल रहा है। लगातार लोग मौत का शिकार हो रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग बीमारों को इलाज देने में फेल हो चुका है। ऐसे में ग्रामीणों के लिए गांव के चिकित्सक भगवान से कम नजर नहीं आ रहे। वे ऐसे चिकित्सकों के सहारे इलाज कराने को मजबूर है। तो वहीं शहरी क्षेत्रों में भी निजी चिकित्सकों के यहां भी कतारें लग रही हैं।
विज्ञापन

डेंगू व बुखार से शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोग प्रभावित है, लेकिन मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में जो टीमें मरीजों की जांच के लिए भेजी जा रही है वे खानापूर्ति करके ही वापस लौट आती है। 14 टीमों के द्वारा एक दिन में लगभग 100 मरीजो का ही परीक्षण किया जाता है। जिससे बुखार पीड़ित मरीजों को पर्याप्त चिकित्सीय सुविधा नहीं मिल पाती। ऐसे में मरीज ग्रामीण चिकित्सक के पास इलाज कराने को मजबूर हो जाता है। ऐसे चिकित्सकों के पास किसी प्रकार की सुविधा तक नहीं होती। वे जहां तहां चारपाई डालकर मरीजों का इलाज करते नजर आते है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति काफी खराब है। चिकित्सक मरीजों को भर्ती करने से कतराते हैं। उनको निजी चिकित्सक के यहां जाने की सलाह दे दी जाती है। शहरी क्षेत्र के निजी चिकित्सकों की दुकानों पर मरीजों की लगातार भीड़ बढ़ रही है। एक एक चिकित्सक के पास इलाज कराने के लिए एक दिन में 200 से अधिक मरीज तक पहुंच रहे हैं। इनके क्लीनिक फुल हो रहे है। सरकारी चिक्तिसा सुविधा न मिल पाने से मरीजों को काफी धन भी खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस क्षेत्र से भी बुखार फैलने की शिकायत सामने आती है वहां टीम को भेजकर मरीजों का इलाज कराया जाता है। इस समय विभाग ने दस्तक अभियान भी चला रखा है, जिससे बुखार, डेंगू आदि के मरीजों का पता चल सके। -डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed