फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Firozabad Dengue Viral Fever News: 17 Patients Dies Of Fever In Agra Firozabad

डेंगू-बुखार का कहर: ब्रज में 11 और मरीजों की मौत, फिरोजाबाद में 231 पर पहुंचा मृतकों का आंकड़ा

Thu, 30 Sep 2021 03:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Sep 2021 03:31 PM IST
सार

ब्रज में डेंगू और वायरल फीवर से लगातार मौतें हो रही हैं। बुधवार को बुखार से 17 लोगों ने दम तोड़ दिया। आगरा और फिरोजाबाद में छह-छह, मैनपुरी-कासगंज में दो-दो एटा में एक मरीज की मौत हो गई। फिरोजाबाद में मृतकों की संख्या 231 पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
Agra Firozabad Dengue Viral Fever News: 17  Patients Dies Of Fever In Agra Firozabad
फिरोजाबाद आगरा डेंगू वायरल बुखार: रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में बुधवार को बुखार से तीन बच्चों समेत छह की जान चली गई। बाह के गांव गुमान सिंह का पुरा में प्रेम शंकर (5), सुंसारपुरा में कमला देवी (40), पिनाहट के हुसैनपुरा गांव में छह माह की खुशबू, करकोली की नव्या (11), डौकी के एत्मादपुर मदरा के देवांशु (16) और बरहन के गढ़ी थलू निवासी मेघ सिंह (50) की मौत हो गई है। 

विज्ञापन


इसमें देवांशु और प्रेमशंकर की मौत परिजन डेंगू से बता रहे हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बीते 15 दिन में बुखार से 40 और डेंगू से एक मरीज की मौत हो चुकी है। पिनाहट क्षेत्र में बुखार से कुल 14 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें कई बच्चे हैं। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद में छह मरीजों ने तोड़ा दम 
फिरोजाबाद के कोटला रोड स्थित रोशनगंज निवासी अभय अग्रवाल (22) पुत्र प्रमोद अग्रवाल की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। वहीं अदनान (2) पुत्र सलमान निवासी आकाशवाणी रोड, अंगनपुर मक्खनपुर निवासी रौनक (3) पुत्र संजय कुमार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजाबाद: डेंगू-वायरल बुखार के बीच फैला डायरिया, बच्चों की बिगड़ रही सेहत, दहशत में परिवार

नई आबादी ओम नगर निवासी दो माह के प्रदीप पुत्र मुकेश कुशवाहा की भी मौत हो गई। संत नगर निवासी 10 माह की रिद्धि पुत्री मुकेश और टूंडला के गांव नागऊ निवासी अतुल कुमार के 11 माह के बेटे ने भी बुधवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

मैनपुरी में दो की मौत
मैनपुरी के मोहल्ला रमईहार निवासी शिवांश (18) पुत्र अमित कुमार और कस्बा ज्योंती निवासी मंजू देवी (20) पत्नी ब्रजेश कुमार शाक्य की बुधवार दोपहर उपचार के दौरान मौत हो गई। कासगंज में गनेशपुर निवासी इकरा (14 ) पुत्री जहीर और शहनाज (55) पत्नी जुबेर की मंगलवार रात मौत हो गई। एटा में मिरहची निवासी सनी (30) की मौत नोएडा के एक अस्पताल में हुई है। 

मथुरा के राया क्षेत्र में डेंगू ने पैर पसाराना शुरू कर दिया है। सोनई के गांव नगला जंगली में बुधवार के दिन 35 डेंगू के मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नगला जंगली पहुंची और घर-घर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान टीम ने लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। वहीं उनका उपचार कर दवा वितरण कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed