{"_id":"69f05b47c7a2544cad0c8f84","slug":"violent-group-attack-in-runkata-family-assaulted-two-young-women-and-mother-injured-2026-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दबंगों का तांडव: परिवार पर एक राय होकर हमला, दो युवतियों सहित महिला घायल, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों का तांडव: परिवार पर एक राय होकर हमला, दो युवतियों सहित महिला घायल, वीडियो हुआ वायरल
Tue, 28 Apr 2026 12:31 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:31 PM IST
सार
रंजिश के चलते दबंगों ने एक परिवार पर घर में घुसकर हमला कर दिया, जिसमें दो युवतियों सहित महिला घायल हो गईं। पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
महिलाओं को पीटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कस्बा रुनकता में सोमवार दोपहर दबंगों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने घर में घुसकर महिला और उसकी बेटियों को बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रुनकता निवासी विष्णु परमार सोमवार को न्यायालय में तारीख पर गए थे। इसी दौरान विपक्षी पक्ष की एक महिला ने मजिस्ट्रेट के सामने ही अधिवक्ता से अभद्रता की। जिस पर न्यायालय द्वारा उसे परिसर से बाहर करा दिया गया। आरोप है कि इससे नाराज होकर उक्त महिला अपने परिजनों के साथ विष्णु परमार के घर पहुंची और एक राय होकर घर में घुसकर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हमलावरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए और अंदर घुसकर दो युवतियों और उनकी मां को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और श्याम व सौरभ पुत्र भोला को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायल दोनों युवतियों और उनकी मां को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।