फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   violent demonstration in braj against supreme court decision

Live SC/ST एक्टः प्रदर्शनकारियों आगरा में पुलिस चौकी फूंकी, 3 अप्रैल को स्कूल बंद का ऐलान

Tue, 03 Apr 2018 10:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 03 Apr 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
violent demonstration in braj against supreme court decision
पुलिस चौकी से उठता धुआं - फोटो : अमर उजाला
एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में आगरा समेत ब्रज में लोग सड़कों पर भीड़ का राज है। जगह-जगह हिंसक प्रदर्शन हा रहे हैं। आगरा में कई जगह पुलिस ने हवाई फायरिंग की है। 
विज्ञापन


सुबह से ही भारत बंद, जय भीम के नारे लगाते हुए लोग दुकानों को बंद करवा रहे थे। जो कोई भी दुकानदार दुकान बंद करने से मना कर रहे हैं। वहां तोड़फोड़ की गई। मथुरा जंक्शन पर भीड़ इकट्ठा हो गई। 
विज्ञापन


यहां पर ट्रेनों का संचालन करने में भीड़ आड़े आई। बेकाबू भीड़ ने शहर के बिजली घर स्थित एक सिटी बस को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं स्कूली बस को भी फूंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में बेकाबू भीड़ घुस गई थी। यहां पर पुलिस भीड़ पर काबू पाने में नाकामयाब रही है। हैरत की बात यह रही है कि पुलिस भीड़ को काबू पाने नाकाम साबित हुई। 

violent demonstration in braj against supreme court decision
शहर में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शाहगंज में यहां दुकानें बंद करवाई गईं। कई दुकानदारों के रुपये लूट लिए गए। जबकि कई सब्जी विक्रेताओं का ठेला पलट दिया गया। इससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ा। 

भीड़ ने शाहगंज, खेरिया, सैंया, टेढ़ी पुलिया, टीपी नगर में जाम लगाया था। आगरा-दिल्ली हाईवे जाम किया, लॉयर्स कॉलोनी में निकाला जुलूस, नगला छैया में ट्रेन की पटरी उखाड़ने की कोशिश की। 

वहीं मैनपुरी में भी ट्रेन रोक दी गई है। ट्रेन के आगे जमकर हंगामा काटा गया। पुलिस ने समझाकर रेलवे ट्रैक से लोगों को हटाया। इसके अलावा फिरोजाबाद में भी जमकर हंगामा हुआ। 

यहां देखें कब क्या हुआ

violent demonstration in braj against supreme court decision
रेलवे लाइन में बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला
08:34 बजे एससी एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन के चलते मैनपुरी के डीएम ने कक्षा 1 से लेकर 12 तक के स्कूल बंद करने का किया ऐलान। 

08:13 बजे फिरोजाबाद में एससी एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में निकाला गया कैंडिल मार्च। कैंडिल मार्च दलित समाज के लोगों ने निकाला। 

07:00 बजे आगरा में प्रदर्शन को देखते हुए कक्षा एक से लेकर 12 तक के स्कूल 3 अप्रैल को बंद रहेगा, लेकिन जिन स्कूल में बोर्ड परीक्षा हो रहीं हैं। वह स्कूल खुले रहेंगे। 

05:24 बजे आगरा-ग्वालियर रोड पर उप्रदवी भीड़ ने बुंदू कटरा पुलिस चौकी को निशाना बनाया। भीड़ ने पुलिस चौकी को में आग लगा दी। पुलिस आग पर काबू में जुटी है। 

04:44 बजे आगरा में ग्वालियर रोड पर अभी भी पथराव जारी है। बेकाबू भीड़ पुलिस पर पथराव कर रही है। पुलिस ने जवाब में कई राउंड हवाई फायरिंग की। 

04:03 बजे फिरोजाबाद के थाना पचौखरा में दुकानों में तोड़फोड़, लूटपाट और मारपीट करने के मामले में 7 नामजद समेत 70-80 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। 

03:55 बजे रिपोर्टिंग कर रही अमर उजाला टीम के तीन पत्रकारों को पत्थर लग। एक अन्य मीडिया समूह के पत्रकार को भी पत्थर लगा। 

03:43 बजे आगरा कैंट रोड पर भीड़ ने रोड पर आग लगा दी। फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। रोड पर डामर पड़ा हुआ था, जिससे आग लगाई गई। 

03:28 बजे आगरा में पुलिस पर पथराव किया गया। जवाब में पुलिस ने भी पत्थर फेंके। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग भी कर दी। 

02:34 बजे आगरा के शाहगंज स्थित सब्जीमंडी में आंदोलकारियों ने की लूटपाट। दो सब्जी विक्रेताओं से रुपये लूट लिए हैं। इससे दहशत में हैं सब्जी विक्रेता। 

02:08 बजे रुई की मंडी में एमए के दो छात्र फंसे। राजा एसपी सिंह डिग्री कॉलेज में उनकी परीक्षा होनी है। समाजशास्त्र की परीक्षा 3 बजे शुरू होनी है। 

02:06 बजे कलेक्ट्रेट के पास एक स्कूली बस में लगाई आग। पुलिस पर उग्र हुए भीड़ ने कर दिया पथराव। पुलिस ने भी जवाब में पत्थर फेंके। लाठीचार्ज कर दिया। 

02:00 बजे आगरा के रुई की मंडी रेलवे क्रासिंग पर भीड़ उग्र। पुलिसकर्मियों के साथ की मारपीट। वीडियो बना रहे पुलिसकर्मियों का मोबाइल छीना। आम व पत्रकारों का भी मोबाइल छीना।

01:49 बजे आगरा शहर के खेरिया मोड़ स्थित भीड़ का जमकर हंगामा। पुलिस वहां मौजूद। नारेबाजी की जा रही है। प्रदर्शनकारी उग्र हो रहे हैं। 

01:43 बजे आगरा में शाहगंज इलाके में एक 108 नंबर एंबुलेंस को भीड़ ने रोक लिया। लाख मिन्नतों के बाद भी एंबुलेंस को आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। 

01:35 बजे आगरा में बिजली घर के पास एक सिटी बस में आग लगा दी गई। जूते की फैक्ट्री में भी आग लगाने की कोशिश की गई। ड्राइवर-कंडक्टर की मदद से आग पर काबू पाया गया। 

01:32 बजे शाहगंज में भीड़ ने लगाया जाम। यहां पर राहगीरों और जाम लगाने वालों में नोंकझोंक भी हुई। वहीं महिलाएं भी उतरीं यहां सड़क पर। 

01:13 बजे कई स्कूलों में बच्चों को स्कूली बस का इंतजार करते हुए देखा गया। हंगामे के चलते बस चालक वाहन लेकर नहीं पहुंचे। इसलिए छात्र परेशान दिखे। 

01:11 बजे धाकरान में बेकाबू भीड़ को काबू पाने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की। इस दौरान पुलिस ने कई राउंड फायरिंग की। 

01:10 बजे एसएन मेडिकल कॉलेज व प्राइवेट हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीज बेहाल दिखे। अस्पताल पहुंचने में दिक्कत आई। 

01:07 बजे भीड़ के प्रदर्शन के चलते अभिभावक घबरा गए। ज्यादातर अभिभावक अपने बच्चों को खुद ही स्कूल लेने के लिए पहुंचे। जल्दी-जल्दी स्कूल से लेकर घर गए। 

12:57 बजे मथुरा जंक्शन पर भीड़ का कब्जा हो गया है। पुलिस मूर्क दर्शक बनी देख रही है। ट्रेनों के ऊपर भीड़ चढ़ गई है। ट्रेनों को संचालित होने रोका जा रहा है। 

12:54 बजे आगरा के धाकरण चौराहे पर एक होटल में तोड़फोड़ की गई। दुकानों को भी भीड़ ने नहीं बख्शा। बंद दुकानों में भी ईंट-पत्थर फेंके गए। 

12:45 बजे आंदोलनकारियों ने आगरा-फतेहपुर सीकरी माग्र पर लगाया जाम। यहां वाहनों को निकलने नहीं दे रहे हैं। जाम से वाहनों की लंबी कतार लगती जा रही है। 

12:39 बजे फिरोजाबाद में जाम के दौरान पुलिस पर पथराव हो गया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई है। प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। 

12:39 बजे मंडलीय उप शिक्षा निदेशक कार्यालय पंचकुइंया में पद्रर्शनकारियों ने की तोड़फोड़। दरवाजे और खिड़कियों के शीशे तोड़। उनकी नेम प्लेट को फेंक दिया। 

12:21 बजे आगरा के ढाकरान में दुकानों पर जमकर पथराव किया गया। एक दुकान में भीड़ से निकले कुछ उपद्रवी घुस गए और दुकानदार से 14 हजार रुपये लूट लिए। 

सुबह 11:45 बजे ग्वालियर-आगरा हाईव और ग्वालियर भिंड, कानपुर हाईव भी जाम किया। ग्वालियर-झांसी हाईवे भी बंद हुआ। सुभाष पार्क से एमजी रोड पर डीएम आवास तक जाम लगाया। 

12:21 बजे आगरा में एनएच-2 पर विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने एक ऑटो में जा रही सवारियों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। ऑटो में चार सवारियां बैठीं थीं। 

12 :15 बजे
रुई की मंडी रेलवे फाटक पर भीड़ में शामिल महिलाएं आगरा-दिल्ली रेलवे रूट पर बैठ गईं हैं। इसके अलावा जयपुर रेलवे लाइन पर हजारों लोग हंगामा कर रहे हैं। 

सुबह 11:45 बजे ग्वालियर-आगरा हाईव और ग्वालियर भिंड, कानपुर हाईव भी जाम किया। ग्वालियर-झांसी हाईवे भी बंद हुआ। सुभाष पार्क से एमजी रोड पर डीएम आवास तक जाम लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed